Ticker

6/recent/ticker-posts

पटना में मोदी मन्दिर बनाने की तैयारी,

मोदी मन्दिर
                 बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड (Kinnar Welfare Board) के उपाध्यक्ष डॉ राजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर एक बयान दिया है कि नरेंद्र मोदी हमारे लिए भगवान श्रीराम  के समान हैं और उनके लिए पूजनीय हैं।
             राजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर किन्नर समाज चुप नहीं बैठेगा।

मोदी मन्दिर
         राजन सिंह ने बताया कि पटना में करीब 5 एकड़ जमीन पर लगभग 112 करोड़ रुपये की लागत से नरेंद्र मोदी जी का मंदिर बनाने की योजना चल रहा है। इस मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति स्थापित करने की बात कही गई है। हालांकि, मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को अभी बिहार सरकार की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।

मंदिर का प्रस्ताव पास

           आपको बता दे कि किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक 29 जुलाई को हुई थी। इसी बैठक में नरेंद्र मोदी के मंदिर के निर्माण का प्रस्ताव सभी की सहमति से पारित किया गया। बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ राजन सिंह के मुताबिक मंदिर निर्माण के लिए यदि किसी प्रकार की जरुरत, पैसे की कमी पड़ती है तो उसे किन्नर समाज के लोग मिलकर सहयोग करेंगे।

            राजन सिंह बताया कि समाज के लोग मंदिर के लिए सोने-चांदी की वस्तुएं  भी दान करने को तैयार हैं। हालांकि मंदिर निर्माण के लिए जमीन, डिजाइन, लागत और अन्य पहलुओं को लेकर सरकार की ओर से अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।

'अधिकार 
         डॉ राजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2019 में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए कानून बनाया गया। उनके मुताबिक इसके बाद किन्नर समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार और सरकारी सेवाओं के क्षेत्र में नए- नए अवसर और अधिकार मिला है।

        राजन सिंह ने बताया कि आज किन्नर समाज के लोग दरोगा, होमगार्ड, सिपाही, डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। उनके जैसे लोगों को भी सरकार और बोर्ड में जिम्मेदारियां मिल रही हैं। राजन सिंह ने कहा कि इसी वजह से किन्नर समुदाय के लोगों ने नरेंद्र मोदी को भगवान का दर्जा दिया है।

जमीन आवंटन के लिए प्रस्ताव

              राजन सिंह के मुताबिक मंदिर के लिए पटना में करीब 5 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जमीन का आवंटन होने के बाद बहुत जल्द ही मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
           हालांकि, उन्होंने खुद माना कि मंदिर निर्माण को लेकर राज्य सरकार की अंतिम स्वीकृति अभी बाकी है।

श्रीराम के अवतार के रूप
                डॉ राजन सिंह ने बताया कि मंदिर का मॉडल भी तैयार किया गया है। उनके मुताबिक नरेंद्र मोदी की मूर्ति को भगवान श्रीराम के अवतार के स्वरूप में स्थापित किया जाएगा।

        उन्होंने कहा कि मंदिर को इतना भव्य बनाया जाएगा कि यह बिहार के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल हो सके। हालांकि, मंदिर निर्माण की जगह, डिजाइन, लागत और प्रस्ताव से जुड़े दूसरे सभी पहलुओं पर सरकारी स्तर पर अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।

शिलान्यास की तैयारी 
              पटना में मंदिर के लिए जैसे ही जमीन का आवंटन होगा, शिलान्यास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी इस संबंध में बातचीत हो चुकी है।
          राजन सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

'ओम नरेंद्र मोदी नमः' मंत्र का जिक्र
                      किन्नर समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भगवान और आराध्य मानता है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से करते हुए कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम ने समाज के वंचित वर्गों का कल्याण किया, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं, किसानों, युवाओं और किन्नर समाज के लिए काम किया है।

राजन सिंह ने नरेंद्र मोदी के नाम से एक कथित महामंत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'ओम नरेंद्र मोदी नमः' का जाप करने से लोगों के बिगड़े काम बन सकते हैं।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ