आपको बता दे कि अभी तक सरकार 8 वे वेतन आयोग ने सैलरी तय नहीं की है। फिटमेंट फैक्टर, नई पे मैट्रिक्स और न्यूनतम बेसिक सैलरी को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
8वें वेतन आयोग को 3 नवंबर 2025 को औपचारिक रूप से गठित किया गया था। इससे पहले जनवरी 2025 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके गठन को मंजूरी दी थी। आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं।
किस चरण में है 8वां वेतन आयोग?
8वां वेतन आयोग सलाह-मशवरे यानी कंसल्टेशन स्टेज में है। आयोग की 18 सवालों वाली ऑनलाइन प्रश्नावली के जरिए सुझाव देने की प्रक्रिया 5 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक चली थी। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 7 और 10 अगस्त 2026 को बातचीत हुई है, जबकि चेन्नई में 7-8 सितंबर और पुडुचेरी में 9 सितंबर को दौरे प्रस्तावित हैं।
कब से लागू होगा नया वेतन?
आपको बता दे कि सरकार ने 1 जनवरी 2026 को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लिए प्रभावी तारीख के तौर पर प्रस्तावित किया था। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि जनवरी 2026 से कर्मचारियों की नई सैलरी लागू हो गई है। अभी तक लागू होने की कोई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है
फिटमेंट फैक्टर कितना होगा?
फिटमेंट फैक्टर वह गुणक है जिसके आधार पर पुराने बेसिक पे को नए वेतन ढांचे में बदला जाता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। अब 8वें वेतन आयोग के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग हो रही है। 8 वें वेतन आयोग में 2.86, 3.00 या इससे ज्यादा फिटमेंट फैक्टर होने की संभावना है।
बेसिक सैलरी कितनी होगी?
आपको बता दे कि 7वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 तय की गई थी। 8वें वेतन आयोग के तहत इसे बढ़ाकर कितना किया जाएगा, इस पर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। लेकिन आयोग ने अभी नई न्यूनतम बेसिक सैलरी की घोषणा नहीं की है।
DA, HRA भत्तों पर क्या असर पड़ेगा?
8वें वेतन आयोग का असर सिर्फ बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं रहेगा। महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और दूसरे भत्तों पर भी नए वेतन ढांचे का प्रभाव पड़ सकता है।
पेंशनर्स को कितना फायदा मिलेगा?
8वां वेतन आयोग केंद्रीय पेंशनर्स के लिए भी महत्वपूर्ण है। 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम पेंशन ₹9,000 है। अब 8वें वेतन आयोग में न्यूनतम पेंशन कितनी होगी, अभी तक नई न्यूनतम पेंशन आधिकारिक रूप से तय नहीं की गई है।
0 टिप्पणियाँ