उदाहरण के रूप में जैसे ताइवान खुद को देश मानता है लेकिन चीन ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है इसी प्रकार कई देश है जो खुद को देश मानते हैं लेकिन दुनिया इनको देश के रूप में स्वीकार नहीं करती है।
कुछ लोगों का मानना है कि विश्व में कुल 195 तो कुछ लोग 206 कुछ लोग 240 के आसपास देशों की संख्या बताते हैं तो यह जानते हैं विश्व में अस्पष्ट रुप से कितने देशों को मान्यता मिली है।
इसे भी पढ़ें।
विश्व में कुल देश-
विश्व में कुल देशों की संख्या 195 है और इनमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं और दो देश वेटिकन सिटी और फिलिस्तीन संयुक्त राष्ट्र के सदस्य नहीं है परंतु इन्हें देश का दर्जा प्राप्त है संप्रभु राज्यों की संख्या 206 है।
पूरा विश्व 7 महाद्वीप में बटा हुआ है और सभी महाद्वीपों में अलग-अलग देशों की संख्या है जो कुल महाद्वीपों के देशों की संख्या को मिलाकर 195 देश शामिल हैं।
दुनिया के सबसे नए देश में दक्षिण सूडान का नाम है, जिसने 9 जुलाई, 2011 को सूडान से स्वतंत्रता हासिल की थी और एक स्वतन्त्र राष्ट्र बना था| इससे पहले, सबसे नया देश कोसोवो था, जिसने फरवरी 2008 में सर्बिया से स्वतंत्रता प्राप्त की थी
बहुत से लोग जब ओलिंपिक खेल को देखते हैं तो उन्हें लगता है की दुनिया में कुल 206 देश हैं| अगर आपको भी लगता है की विश्व में 206 देश हैं तो हम आपको बता दें कि ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए आवेदकों को स्वतंत्र देशों की आवश्यकता नहीं होती है।
उदाहरण के लिए बरमूडा ओलिंपिक खेलों में भाग लेता है पर वह कोई देश नहीं है, वह ब्रिटिश ओवरसीज क्षेत्र (British Overseas Territory) है|
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ