भारत के पास परमाणु हथियार
भारत के पास परमाणु हथियार को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी नीति शोध संस्थान फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स यानी FAS के आकलन के मुताबिक वर्तमान समय में भारत के पास कुल 190 परमाणु हथियार हैं दवा में बताया जा रहा है कि भारत के पास पाकिस्तान से करीब 20 ज्यादा यानी कि पाकिस्तान के पास कुल 170 परमाणु हथियार हैं। FAS के मुताबिक भारत में इस समय नौ अलग-अलग परमाणु क्षमता वाले सिस्टम भी संचालित कर चुका है। जिसमें दो विमान, छह जमीन से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें और एक समुद्र से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि भारत में कम से कम दो और सिस्टम विकास के अंतिम चरण में हैं। इनके आने वाले कुछ वर्षों में भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मौजूद मिसाइलों के लिए भी अतिरिक्त परमाणु हथियार तैयार किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में भारत का परमाणु हथियार भंडार और भी बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि अभी कई नए हथियार सिस्टम विकास के दौर में हैं और इनके सेना में शामिल होने के बाद परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार किसके पास?
FAS के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार की बात किया जाए तो सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास हैं। इस समय रूस के पास अनुमानित 5,420 परमाणु हथियार हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका का आता है, इस समय अमेरिका के पास पास करीब 5,042 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। रूस और अमेरिका के परमाणु हथियारों की तुलना अगर की जाए तो यह दुनिया के कुल परमाणु हथियार का 86% हिस्सा केवल रूस और अमेरिका के पास है।
यदि चीन की बात किया जाए तो रिपोर्ट के अनुसार चीन के पास करीब 620 परमाणु हथियार है और यह परमाणु हथियार के मामले में तीसरे स्थान पर है।
रिपोर्ट के अनुसार चीन अपने परमाणु भंडार को काफी तेजी से बड़ा रहा है फ्रांस के पास करीब 370 परमाणु हथियार और ब्रिटेन के पास करीब 225 परमाणु हथियार होने का अनुमान है।
0 टिप्पणियाँ