Ticker

6/recent/ticker-posts

WHO का मुख्यालय, स्थापना, कितने देश शामिल,एवं संपूर्ण जानकारी

WHO का मुख्यालय कहां है?, इसकी स्थापना कब हुई?, इसमें कितने देश सदस्य हैं?,इसके कार्य क्या है?
इन सभी प्रश्नों का जवाब आपको नीचे मिल जाएगा।
डब्ल्यूएचओ के वर्तमान अध्यक्ष
डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय

*WHO - इसका पूरा नाम वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World health organisation) है। हिंदी में इसका नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन है।

*WHO की स्थापना कब हुई?
                                         WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी।

*WHO का मुख्यालय कहां है?
                                       वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का मुख्यालय स्वीटजरलैंड के जिनेवा शहर में स्थित है।

*विश्व स्वास्थ्य संगठन के कितने देश सदस्य हैं?
                                                            विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी कि WHO में अब तक कुल 194 देश शामिल हैं। भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।

*WHO के नए महानिदेशक कौन है?
                                              वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के नए महानिदेशक इथियोपिया के डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस(टैड्रोस एडहानाम )हैं।


* विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य - विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य संसार के लोगों का स्वास्थ्य स्तर को ऊंचा करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मनुष्य के स्वास्थ्य स्तर उच्च बनाने की एक संस्था है।

विश्व में मनुष्य के स्वास्थ्य को उच्च बनाए रखने के लिए सभी देश विश्व स्वास्थ्य संगठन को फंड देते रहते हैं जिससे कभी किसी महामारी आने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन उन सभी देशों की मदद कर सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का इतिहास
                                              सन 1851 से 1938 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में कई बीमारियों का सामना करना पड़ा । इसके बीच हैजा , प्लेग, पीला बुखार जैसे कई सारी महामारी उभर कर आई। जिससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सारे सम्मेलन हुआ 1920में राष्ट्र संघ के स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई ।
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र ने डब्ल्यूटीओ की स्थापना के लिए सभी स्वास्थ्य संगठनों को अवशोषित किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के लिए 22 जुलाई 1946 को संयुक्त राष्ट्र के 51 देश एवं 10 अन्य देशों ने हस्ताक्षर किया। इस प्रकार यह संयुक्त राष्ट्र की पहली विशिष्ट एजेंसी बन गई।
और इसका संविधान औपचारिक रूप से पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन 7 अप्रैल 1948 से लागू हुआ।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो भी करें।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ