Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व का सबसे गरीब देश कौन सा है? Which is the poorest country of the world?

विश्व के 10 सबसे गरीब देश कौन सा है? Which is the 10 poorest country of the world?
सुखा सबसे गरीब देश


आपने बहुत सारे रईस देशों के नाम सुने होंगे जिसमें अमेरिका, कुवैत,फ्रांस ,इटली आदि के नाम आते हैं लेकिन आप सबसे गरीब देश का नाम जानते हैं तो आपका जवाब होगा नहीं।
तो चलिए हम आपको आज बताएंगे 10 सबसे गरीब देश के बारे में जानने के लिए इसको पूरा पढ़ें।


आज भी दुनिया के लगभग आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिता रही है आज भी कुछ देश ऐसे हैं जिन्हें गरीबी रेखा के नीचे रखा गया है। दुनिया की अनेक संस्थाएं गरीबी मिटाने का भरसक प्रयास कर रही हैं लेकिन आज भी बहुत सारे देश गरीबी रेखा के नीचे हैं हर देश की सरकार अपने देश की गरीबी को मिटाने के लिए कई सारी योजनाएं चलाती रहती हैंं
हम आपको बता दें कि आज भी दुनिया की लगभग एक तिहाई आबादी पूरे पेट भोजन नहीं कर पाती है उन्हें आधा पेट भोजन के साथ ही सोना पड़ता है।

दुनिया के 10 सबसे गरीब देश

1. हैती
दुनिया का सबसे गरीब देश की लिस्ट में सबसे पहले हैती का नाम आता है। यहां पर 77% लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन बिता रहे हैं। यहां की जनसंख्या 1.06 करोड़ है।


2. इक्वेटोरियल गिनी
दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में इक्वेटोरियल गिनी का नाम दूसरे स्थान पर आता है। इस देश की जनसंख्या का लगभग 76.8% लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। इस देश की जनसंख्या 12. 22 लाख है।

3. जिंबाब्वे
आपने क्रिकेट की दुनिया में जिंबाब्वे का नाम जरूर सुना होगा जिंबाब्वे वर्तमान समय में हाइपरइन्फ्लेशन की समस्या से जूझ रहा है। जिंबब्वे दुनिया का तीसरा सबसे गरीब देश माना जाता है।
 यहां पर जनसंख्या का लगभग 72% लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताते हैं यहां की जनसंख्या 1.61 करोड़ है।

4. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य दुनिया के सबसे गरीब देशों में चौथे नंबर पर आता है इस देश की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी खराब है कि यहां पर यदि 1000 बच्चों का जन्म होता है तो उनमें लगभग 850 के आसपास बच्चों की मृत्यु 1 साल के अंदर हो जाती है। यहां पर गरीबी 71.3% है और जनसंख्या 8.22 करोड़ है।


5. स्वाजीलैंड
अफ्रीका महाद्वीप में बसा हुआ दुनिया का पांचवा सबसे गरीब देश स्वाजीलैंड है। इस देश में एड्स के मरीज दुनिया के सभी से अधिक हैं।
इस देश की गरीबी रेखा दर 69.2% तथा जनसंख्या 10.67लाख है।

6. इरित्रिया
इरित्रिया देश विश्व का छठवां सबसे गरीब देश माना जाता है। दुनिया में प्राथमिक स्कूलों में सबसे कम नामांकन इरित्रिया देश में होता है। इस देश में गरीबी रेखा दर 69% है तथा यहां की जनसंख्या 58.69 लाख है।

7. मेडागास्कर
दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों की लिस्ट में मेडागास्कर का नाम सातवें स्थान पर आता है मेडागास्कर हिंद महासागर में मौजूद है इस देश का निर्माण छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर हुआ है। इस देश की गरीबी रेखा दर 68.7% है तथा जनसंख्या 2.44 करोड़ है।


8. बुरुंडी
अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी क्षेत्र में बसा हुआ यह देश मानव विकास सूचकांक में सबसे नीचे आता है। यह विश्व में मौजूद सभी देशों में आठवां सबसे गरीब देश है। इस देश की गरीबी रेखा दर 66.9% है तथा जनसंख्या 1.11 करोड़ है।

9. सिएरा लियोन
पश्चिम अफ्रीका में स्थित सिएरा लियोन विश्व का नौवा सबसे गरीब देश हैै इस देश में दुनिया के सबसे ज्यादा शिशु मृत्यु दर है यदि 1000 बच्चों का जन्म होता है तो यहां पर 114 बच्चों की तुरंत मृत्यु हो जाती है 
इस देश की गरीबी रेखा दर 66.4% है तथा जनसंख्या 70.75 लाख है।

10. साओटॉम और प्रिंसिपेे
साओटॉम और प्रिंसिपे देश गिनी की खाड़ी में स्थित है।
यह दुनिया के सबसे 10 गरीब देशों में अंतिम स्थान पर आता है। इस देश की जनसंख्या की गरीबी रेखा दर 66.2% है तथा इस देश की जनसंख्या 20 हजार से भी कम है।

तो दोस्तों हमें विश्वास है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। दोस्तों इसी तरह की जानकारी के लिए हमें फॉलो करें तथा अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।














एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ