Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?When is world environment day celebrated?

विश्व पर्यावरण दिवस-
                                पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की गयी थी संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन पर चर्चा 5 जून 1972 से 16 जून 1972 तक हुई थी। 
                   पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को पूरे विश्व में मनाया गया था तब से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

पर्यावरण-
               पर्यावरण का तात्पर्य हमारे आसपास के वातावरण से है आज पूरी पृथ्वी का वातावरण काफी खराब हो गया है आने वाले भविष्य में कहीं वातावरण और खराब ना हो जाए इसी को देखते हुए पर्यावरण दिवस के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है कि हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़-पौधों को काटने के बजाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ - पौधों को लगाना चाहिए जिससे हमारी पृथ्वी का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहे।

                   आज के युग में बड़ी-बड़ी कंपनियों से निकलने वाले धुआं एवं कचरे के कारण वायु तथा जल में प्रदूषण फैलता जा रहा है। और बहुत तेजी से पेड़ पौधों की कटाई होने के कारण ऑक्सीजन की कमी तथा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

1. पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया गया था?
जवाब- 5 जून 1974

2. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब- 5 जून

3. विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा किसके द्वारा की गई थी?
जवाब- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 

4. विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा कब की गई?
जवाब- 1972 में 

आशा करता हूं दोस्तों आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ