Ticker

6/recent/ticker-posts

मनरेगा अधिनियम कब आया था? मनरेगा अधिनियम की संपूर्ण जानकारी।When did mnrega act come into being? Full details of mnrega act.

मनरेगा अधिनियम- 
                              मनरेगा अधिनियम 2005 का अधिनियम है जिसको 2 फरवरी 2006 में आंध्र प्रदेश राज्य के नागौर जिले से शुरुआत हुई उस समय भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में लागू किया गया पहले इसका नाम नरेगा हुआ करता था 2009 में इसका नाम बदलकर मनरेगा कर दिया गया जिसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है जो ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आता है।
                                मनरेगा भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है जिसके तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिन का गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा में वृद्धि के उद्देश्य से शुरू किया गया था इसके तहत उत्तर प्रदेश में वर्तमान में प्रत्येक दिन की मजदूरी ₹201 है प्रत्येक राज्य में मनरेगा के प्रतिदिन की मजदूरी अलग-अलग है।

                          यदि कोई इच्छुक व्यक्ति मनरेगा के तहत कार्य के लिए आवेदन करता है तो उसके आवेदन के 15 दिन से पहले उसके निवास स्थान से 5 km के भीतर कार्य देना होगा यदि 15 दिन के बाद कोई कार्य नहीं मिलता है तो आवेदक को बेरोजगारी भत्ता देना होगा। 

मनरेगा के तहत कार्य-
                                मनरेगा में कार्य मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों द्वारा लागू किया जाना है,इसमें सड़क,नहर,तालाब,कुआं का निर्माण करना, साफ सफाई करना एवं सुंदरीकरण करना है,  ठेकेदारों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, मनरेगा के तहत जल संचयन, सूखा राहत, और बाढ़ नियंत्रण के लिए आधारभूत संरचना बनाने जैसे श्रम-केंद्रित कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

मनरेगा में कार्य के लिए आवेदन कैसे करें-
                                                              मनरेगा के तहत कार्य करने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन करना होगा आवेदन करने के लिए आप अपनेेेे ब्लॉक पर जाकर अपना आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक जमा करें, दस्तावेज जमा करने केेे बाद आपको मनरेगा कार्ड मिल जाएगा और आपको मनरेगा के तहत कार्य दिया जाएगा।

पूछे जाने वाले प्रश्न

1. नरेगा अधिनियम कब आया?
जवाब- 2005

2. नरेगा अधिनियम कब लागू हुआ?
जवाब- 2 फरवरी 2006

3. नरेगा अधिनियम का नाम बदलकर मनरेगा कब रखा गया?
जवाब- 2 अक्टूबर 2009

4. मनरेगा के तहत कितने दिनों का गारंटी रोजगार दिया जाता है?
जवाब- 100 दिन 

5. मनरेगा की शुरुआत कहां से हुई ?
जवाब- आंध्र प्रदेश के नागौर जिले से

6. मनरेगा के तहत कितने किलोमीटर के दायरे में रोजगार दिया जाता है?
जवाब- 5 किलोमीटर

7. मनरेगा में आवेदन के कितने दिनों के भीतर रोजगार देना आवश्यक है?
जवाब- 15 दिनों के भीतर

आशा करता हूं दोस्तों आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ