सिंधु नदी 3 देश चीन, भारत और पाकिस्तान में बहने वाली नदी है यह एक हिमालयन नदी है जिसकी कुल लंबाई 2880 किलोमीटर है सिंधु नदी का अधिकांश भाग पाकिस्तान में बहता है
सिन्धु नदी तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट बोखर चू हिमनद या सानोख्बाब हिमनद से निकलती है इसके बाद भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करती है।
पाकिस्तान में मिठानकोट में बहती हुई अन्ततः सिन्धु नदी कराँची नामक बन्दरगाह के दक्षिण में अरब सागर में गिरती है। यहाँ करांची के पास एक डेल्टा बनाती है।
इसे भी पढ़ें
सिंधु नदी की सहायक नदियां
झेलम नदी-
झेलम नदी लेह के पास शेषनाग झील से निकलती है आगे जाकर यह चिनाब नदी में मिल जाती है।
रावी नदी-
रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे के पास से निकलती है तथा पाकिस्तान में जाकर चिनाब नदी से मिल जाती है।
ब्यास नदी-
व्यास नदी भी हिमाचल प्रदेश से निकलती है और पंजाब के कपूरथला में सतलज नदी से मिल जाती है।
सतलज नदी-
सतलुज नदी मानसरोवर के पास राकसताल हिमनद से निकलती है भारत में हिमाचल प्रदेश से प्रवेश करती है और पंजाब में व्यास नदी सतलज नदी से मिल जाती है आगे चलकर पाकिस्तान में चिनाब नदी से मिल जाती है
चेनाब नदी-
चिनाब नदी, सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है चिनाब नदी भारत के हिमाचल प्रदेश के हिमालय में टांडी में चंद्रा और भागा नदियों के संगम से बनती है। इसे चंद्रभागा के नाम से भी जाना जाता है यह जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र से होकर पंजाब, पाकिस्तान के मैदानी इलाकों में बहती है और पाकिस्तान में सिंधु नदी से मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें।
सिंधु नदी जल समझौता-
सिंधु नदी जल समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुआ था उसमें यह निर्णय लिया गया कि सिंधु नदी का 80% पानी पाकिस्तान तथा 20% पानी भारत उपयोग करेगा।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ