Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व की सबसे ऊंची चोटी (पहाड़ी)कौन सी है? 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटी

                                   पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत शिखर हैं जिनकि ऊँचाई समुद्र तल  से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं।

              विश्व का सबसे ऊंचा पहाड़ हिमालय पर्वत है और विश्व की 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटिया भी हिमालय पर्वत पर स्थित है। तो यह जान लेते हैं विश्व की सबसे ऊंची चोटी के बारे में।

1. माउंट एवरेस्ट-
                           माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊंची चोटी है यह पूरी तरीके से नेपाल में अवस्थित है इसे नेपाल में सागर माता के नाम से जाना जाता है इसकी कुल ऊंचाई 8848 मीटर है ब्रिटिश सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट के सम्मान में इस चोटी को माउंट एवरेस्ट नाम दिया गया।

         यह पर्वत लगभग 60 मिलियन बर्षो पुराना है। शैल,चूना पत्थरों तथा संगमरमर की चट्टानों से बने इस पर्वत की उत्पत्ति लोरेशिया के महाद्वीप के टूटने के कारण हुई थी। इस पर्वत के समानांतर भी बहुत ऊंचे – ऊंचे शिखर है, जिनके कारण वैज्ञानिको को दुनिया की सबसे बड़ी चोटी को नापने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें।

2. K2 गोडविन-
                         K2 गोडविन विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है यह भारत में अवस्थित है इसकी ऊंचाई 8611 मीटर है।

3. कंचनजंघा-
                      कंचनजंगा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है यह नेपाल और सिक्किम के बीच में अवस्थित है इसकी ऊंचाई 8586 मीटर हैं

4. ल्होत्से-
                यह नेपाल ,तिब्बत और चीन की सीमा पर अवस्थित है इसकी कुल ऊंचाई 8516 मीटर है विश्व की चौथी सबसे ऊंची पर्वत शिखर है।

5. मकालु -
                  मकालू नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है इसकी ऊंचाई 8485 मीटर है यह विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी है।

6.चोयु-
             इसकी ऊंचाई 8201 मीटर है यह नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है यह विश्व की छठी सबसे ऊंची पर्वत है।

7. धौलागिरी-
                      धौलागिरी पूरी तरह से नेपाल में अवस्थित है इसकी ऊंचाई 8167 मीटर है यह विश्व की सातवीं सबसे ऊंची पर्वत है।

8.मंशालू-
               यह पूरी तरीके से नेपाल में अवस्थित है इसकी कुल ऊंचाई 8163 मीटर है यह विश्व की आठवीं सबसे ऊंची पर्वत है।

9. नंगा पर्वत-
                     यह विश्व की 9वी सबसे ऊंची पर्वत है इसकी ऊंचाई 81 से 26 मीटर है।

10. अन्नपूर्णा-
                      अन्नपूर्णा नेपाल में अवस्थित है यह विश्व की 10वीं सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है इसकी कुल ऊंचाई 8091 मीटर है।


दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ