Ticker

6/recent/ticker-posts

विटामिन के रासायनिक नाम,स्रोत,और कमी से होने वाले रोग।

विटामिंस-
                विटामिंस ऐसे कार्बनिक यौगिक है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं क्योंकि विटामिंस की कमी से हमारे शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां होती है।
            मनुष्य के शरीर में विटामिंस भोजन से प्राप्त होती है हमारा शरीर विटामिन का निर्माण नहीं करता है या कह सकते हैं ना के बराबर करता है इसलिए मनुष्य अपने शरीर में विटामिन की पूर्ति भोजन से करता है।
विटामिंस के प्रकार-
                           विटामिंस के 2 प्रकार है।
1. जल में घुलनशील विटामिन (विटामिन बी, विटामिन सी)
2. वसा में घुलनशील विटामिन (विटामिन A,D,E,K)

*विटामिन ए
*विटामिन बी
*विटामिन सी
*विटामिन डी
*विटामिन E
*विटामिन K

इसे भी पढ़ें।

विटामिंस के रसायनिक नाम स्रोत और कमी से होने वाले रोग-

विटामिन ए-
                  विटामिन ए का रासायनिक नाम रेटिनॉल है इसके कमी से रतौंधी रोग होता है।
स्त्रोत – गाजर, दूध,अण्डा ,फल

विटामिन बी -
                   विटामिन बी का रासायनिक नाम थायमीन है इसकी कमी से बेरी- बेरी रोग होता है और स्रोत: सूरजमुखी के बीज, अनाज, आलू, संतरे और अंडे।

विटामिन सी-
                  विटामिन सी का रासायनिक नाम एस्कोरबिक एसिड है इसकी कमी से इस स्कर्वी रोग होता है।
स्त्रोत – आँवला, नींबू, संतरा, नारंगी

विटामिन डी-
                  इसका रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है इसकी कमी से रिकेट्स रोग होता है।
स्त्रोत – सूर्य का प्रकाश, दूध, अण्डा

विटामिन E-
                  विटामिन E का रासायनिक नाम टोकोफेरॉल है इसकी कमी से बांझपन या नपुंसकता रोग होता है।
स्त्रोत – हरी सब्जी, मक्खन, दूध

विटामिन K-
                  विटामिन K का नाम फिलोक्वीनोन है इसकी कमी से रक्त का थक्का नहीं बनता है।
स्त्रोत – टमाटर, हरी सब्जियाँ, दूध

इसे भी पढ़ें।

विटामिन बी के प्रकार-

विटामिन B1-
                    इसका रासायनिक नाम थायमिन है उसकी कमी से वेरी-वेरी नामक रोग होता है और स्रोत: सूरजमुखी के बीज, अनाज, आलू, संतरे और अंडे।

विटामिन B2-
                    रासायनिक नाम राइबोफ्लेविन है इसकी कमी से त्वचा रोग होता है, स्रोत: केला, दूध, दही, मास, अंडे, हरी बीन्स और मछली।

विटामिन B3-
                    रासायनिक नाम-नियासिन है
 कमी से रोग पैरों में जलन, बाल सफेद
स्रोत: खजूर, दूध, अंडे, टमाटर, गाजर।

विटामिन B5-
रासायनिक नाम – निकोटिनेमाइड (नियासिन)
कमी से होने वाला रोग – मासिक विकार (पेलाग्रा)
स्त्रोत – मांस, मूंगफली, आलू
                       
विटामिन B6-
रासायनिक नाम – पाइरीडाॅक्सिन
कमी से होने वाला रोग – एनीमिया, त्वचा रोग
स्त्रोत -दूध, मांस, सब्जी

विटामिन B7-
रासायनिक नाम – बायोटिन
कमी से होने वाला रोग – बालों का गिरना , चर्म रोग
स्त्रोत – यीस्ट, गेहूँ, अण्डा

विटामिन B12-
रासायनिक नाम – सायनोकोबालमिन
कमी से होने वाला रोग – एनीमिया, पाण्डू रोग
स्त्रोत – मांस, दूध

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें। 












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ