Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा है?, 10 सबसे बड़े देश कौन से हैं?

विश्व का सबसे बड़ा देश -
                                      दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है यह एक सरल सा सवाल है पर कई बार हम कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं कि क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा? साथ ही साथ जनसँख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है ? ये दोनों अलग-अलग सवाल हैं जो हमें कन्फ्यूज्ड कर देते हैं। 
आज हम आपका इस कन्फ्यूज्ड को दूर कर देंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?(क्षेत्रफल तथा जनसंख्या दोनों के आधार पर बतायेंगे।

इसे भी पढ़ें।

दुनिया का सबसे बड़ा देश– 
                                       क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के 5 सबसे बड़े देश की सूची में पहले स्थान पर रूस ,दूसरे स्थान पर कनाडा,तीसरे स्थान पर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका  ,चौथे स्थान पर चीन तथा 5 वे स्थान पर ब्राज़ील आता है।

रूस- 
          रूस क्षेत्रफल की दृस्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है इसका क्षेत्रफल के आधार में अन्य देशों में पहला स्थान आता है।

* इसका क्षेत्रफल सबसे अधिक 17,098,242 वर्ग किलोमीटर अर्थात (6,601,665 मील) है।

* रूस एक ऐसा देश है जिसका विस्तार 2 महाद्वीप यूरोप महाद्वीप तथा एशिया महाद्वीप में फैला हुआ है।

* रूस में कुल 145,934,462 करोड़ जनसँख्या निवास करती है जो की रूस के क्षेत्रफल की हिसाब से बहुत कम है।

* रूस 14 देशों के साथ अपनी सीमा को साझा करता है ये इस प्रकार है। 
(अजरबेजान ,चीन ,बेलारूस ,एस्टोनिया ,फ़िनलैंड ,जार्जिया ,कजाकिस्तान ,उतर कोरिया ,लातविया ,लिथुआनिया ,मंगोलिया ,पोलैंड ,नार्वे ,यूक्रैन)

*रूस क्षेत्रफल विश्व के कुल भूभाग का 11.52 % प्रतिशत है। 

* रूस देश की मुद्रा का नाम रूबल है।

* रूस देश की राजधानी मास्को है तथा यह रूस का सबसे बड़ा शहर भी है।

इसे भी पढ़ें।

विश्व के 10 सबसे बड़े देश-
                                      विश्व के 10 सबसे बड़े देश के नाम इस प्रकार है।

1.Russia (रूस )
2.Canada (कनाडा)
3.United States (यूनाइटेड स्टेट)
4.China (चीन)
5.Brazil (ब्राजील)
6.Australia (ऑस्ट्रेलिया)
7.India (भारत)
8.Argentina (अर्जेंटीना)
9.Kazakhstan (कजाकिस्तान)
10.Algeria (अल्जीरिया)

विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से 10 सबसे बड़ा देश-
1.चीन               जनसंख्या    145 करोड़
2. भारत            जनसंख्या    139करोड़
3. अमेरिका        जनसंख्या    33 करोड़
4. इंडोनेशिया      जनसंख्या    27 करोड़
5. पाकिस्तान      जनसंख्या    22 करोड़
6. ब्राजील          जनसंख्या     21 करोड़
7. नाइजीरिया     जनसंख्या     21 करोड़
8. बांग्लादेश       जनसंख्या     16 करोड़
9. रूस              जनसंख्या     14 करोड़
10. मेक्सिको     जनसंख्या      13 करोड़

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ