Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत का सबसे बड़ा जेल कहां है?Where is the largest jail in India?

जेल-
         दोस्तों जब किसी भी देश में मनुष्यों द्वारा अपराध किया जाता है तो वहाँ की सरकार कानून या संविधान के अनुसार उन अपराधियों को सजा के तौर पर या उनके द्वारा दोबारा अपराध ना हो तथा उन्हें सुधारने के लिए जेल भेज दिया जाता है तथा कुछ गंभीर अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई दी जाती है। 
इसे भी पढें।

तिहाड़ जेल-
                  तिहाड़ जेल भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है तिहाड़ जेल दक्षिण एशिया में जेलों का सबसे बड़ा परिसर है इसे तिहाड़ आश्रम भी कहा जाता है। 

             तिहाड़ जेल भारत का सबसे बड़ा जेल है यहां अधिकतम और कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था किया गया है तिहाड़ जेल 1957 से अस्तित्व में आया है।

          तिहाड़ जेल में 5200 कैदियों को रखने की क्षमता है यह एक जेल ही नहीं बल्कि एक सुधारक संस्था भी है जो कि शिक्षा के माध्यम से कैदियों को बदलने का प्रयास करती है। 
 
           तिहाड़ जेल में इसके अलावा व्यावसायिक कौशल में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है इतना ही नहीं, जेल के अपने परिसर में एक उद्योग भी है, जो कि कैदियों द्वारा चलाया जाता है जिससे उनका आत्म सम्मान बढ़ता है और उन्हें देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुधारने का भी मौका मिलता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताएं। 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ