पाकिस्तान-
पहले पाकिस्तान भारत का हिस्सा था आजादी से पहले भारत के दो हिस्से हो गए जिसमें एक पाकिस्तान और दूसरा भारत था पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 में आजाद हुआ और यह 23 मार्च 1956 में इस्लामिक गणराज्य घोषित हो गया
सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बँटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसंबर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पाकिस्तान की हार हुई और पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया।
पाकिस्तान की जनसंख्या 21 करोड़ से अधिक है और यह जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है और पाकिस्तान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है।
पाकिस्तान की राजधानी-
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है। यहां की मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है।
पाकिस्तान का क्षेत्रफल 8,81,913 वर्ग किलोमीटर (3,40,509 वर्ग मील) है पाकिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से 33 वाँ सबसे बड़ा देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हिंदी हैं।
पाकिस्तान के अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर, रावलपिंडी हैं और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इसके अलावा आजाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं।
दोस्तों आपको जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ