Ticker

6/recent/ticker-posts

दुनिया की सबसे छोटी पक्षी कौन सी है?Which is the world's smallest bird?

                दोस्तों दुनिया में बहुत सारे छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी पक्षियाँ पाई जाती हैं कुछ पक्षियाँ इतनी बड़ी होती हैं कि वह जानवर और मनुष्य को अपने साथ उड़ा कर ले जा सकते हैं और कुछ पक्षियाँ इतनी छोटी होती है कि वह आपको जल्दी नजर में नहीं आती है।

          दुनिया में लगभग 9500 पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें कुछ पत्तियां लुप्त हो गई हैं और कुछ लुप्त होने के कगार पर है कहा जाता है कि पक्षियों का जिंदा होना आकाश का जिंदा होना है पक्षियों के बगैर आकाश अधूरा सा लगता है।

             तो आइए दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दुनिया की सबसे छोटी पक्षी कौन सी है।
विश्व की सबसे छोटी पक्षी-
                                        दुनिया की सबसे छोटी पक्षी का नाम हमिंग बर्ड है इसे विश्व की सबसे छोटी पक्षी माना जाता है जिसे ट्रोकिलिडी (Trochilidae) भी कहते हैं।

इसे भी पढ़ें।

हमिंग बर्ड की कुछ दिलचस्प जानकारी-
                                                                 1. हमिंग बर्ड की लगभग 360 प्रजातियां पाई जाती हैं और यह विश्व की सबसे छोटी पक्षी है।

2. हमिंग बर्ड की चोंच मुड़ी हुई और लचीली होती है जिससे फूलों का रस चूसने में मदद मिलती है यह 1 दिन में 1000 फूलों का रस चूस जाती है। 

3. सबसे छोटी हमिंग बर्ड की लंबाई 5 सेंटीमीटर और सबसे बड़ी हमिंग बर्ड की लंबाई 23 सेंटीमीटर होती है नॉर्मल इसकी लंबाई 7.5 से 13 सेंटीमीटर होती है। 

4. सबसे छोटी हमिंग बर्ड का वजन 2.4 ग्राम तथा नॉर्मल वजन 14 से 20 ग्राम होता है।

5. हमिंग बर्ड की जीभ  लंबी और दो भागों में होती है जीभ पर बाल होते हैं जिससे फूलों का रस चूसने में मदद मिलती है।

6. हमिंग बर्ड का दिल 1 मिनट में 615 बार धड़कता है।

7. हमिंग बर्ड कीड़े मकोड़े भी खाती हैं और यह अपने वजन का 50% खाना खा लेती हैं। 

8. हमिंग बर्ड के पैर कमजोर होने के कारण या खड़े-खड़े सोती है और यह 4 से 5 साल तक जीवित रहती है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ