नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है.हम आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार प्रति वर्ष भौतिक, रसायन, साहित्य, मेडिसिन,और शांति के क्षेत्र दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें।
साहित्य का पुरस्कार 2023 किसे मिला?
साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2023 नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉस या जॉन ओलाव फॉस को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया, जो अकथनीय को आवाज देते हैं। साहित्य में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।
जॉन फॉस के बारे में-
जॉन फॉस का जन्म सन 1959 में हुआ था जॉन फॉस को व्यापक रूप से हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण लेखकों में से एक माने जाते हैं। लगभग चालीस वर्षों तक उन्होंने उपन्यास, नाटक, कविताएँ, कहानियाँ, निबंध और बच्चों की किताबें लिखी हैं।
फॉस ने अस्सी के दशक के माध्यम से गद्य, कविता और बच्चों की पुस्तकों को प्रकाशित करना जारी रखा, फोसे का पहला उपन्यास, रौड, स्वार्ट (रेड, ब्लैक), 1983 में प्रकाशित हुआ था, लेकिन वह 1981 में एक छात्र समाचार पत्र में प्रकाशित एक लघु कहानी हान (हे) को अपनी वास्तविक साहित्यिक शुरुआत मानते हैं।
साहित्य का नोबेल पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार विश्व स्तर पर साहित्य के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया जाता है. यह नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की छोड़ी गई वसीयत के आधार पर दिया जाता है 10 दिसंबर 1896 को अल्फ्रेड नोबेल का निधन हो गया था।
अल्फ्रेड नोबेल एक स्वीडीश केमिस्ट्र, इंजीनियर, इंवेंटर, बिजनेसमैन और आयुध निर्माता थे भौतिक का नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है।
अल्फ्रेड नोबेल ने कहा था, ''नोबेल पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में 'इंसानियत की भलाई के लिए सबसे अच्छा काम किया हो।
दोस्तो आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताएं।
भारतीय संविधान के स्रोत
0 टिप्पणियाँ