भारत सरकार ने गेहूं और चावल के पर्याप्त मात्रा में स्टॉक पर जानकारी दी है।
इसे भी पढ़ें।👇👇
दिल्ली
वर्तमान समय में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध संकट के कारण पूरी दुनिया पर असर पड़ा है। आमतौर पर, कच्चे तेल में बढ़ोतरी से ऊर्जा संकट पैदा हुआ है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही है । इन सभी को देखते हुए सरकार ने गेहूं और चावल के स्टॉक पर बड़ा अपडेट दिया है।
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव शिखा ने बताया कि "हमारे पास गेहूं और चावल दोनों का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। जो निर्धारित मात्रा से तीन गुना अधिक है।" हमें ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है और उन्होंने कहा कि स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता है तथा कीमतों को स्थिर रखने व महंगाई पर नियंत्रण रखने की पूरी तैयारी है।
सयुक्त सचिव शिखा ने कहा कि गेहूं का लगभग 222 लाख मीट्रिक टन और चावल का लगभग 380 लाख मीट्रिक टन स्टॉक हमारे पास उपलब्ध है। जो कुल मिलाकर हमारे पास लगभग 602 लाख मीट्रिक टन खाद्य भंडार उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आवश्यकताओं के साथ-साथ किसी भी प्रकार की आपातकालीन आवश्यकता को पूरा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त है। और यह भी बताया कि प्रमुख साझेदारों से आयात लगातार हो रहा है, जिनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, रूस, यूक्रेन, अर्जेंटीना और ब्राजील जैसे देश शामिल हैं।
आपको बता दे कि इस बार सरसों के बेहतर उत्पादन से घरेलू आपूर्ति और मजबूत हुई है। कुल आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। सरकार इस पर सख्त नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करेगी।
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ