आपका भी मन में यह सवाल जरूर होगा कि यदि हम एक काश कनेक्शन करते हैं तो हम कितने का सिलेंडर रख सकते हैं तो आइये हम जानते हैं इस लेख के माध्यम से।
गैस कनेक्शन-
यदि आपके पास गैस कनेक्शन है तो आप एक गैस कनेक्शन पर अधिकतम 2 सिलेंडर रख सकते हैं जिसमें से एक वर्तमान में इस्तेमाल के लिए होता है और दूसरा बैकअप के लिए भरा हुआ रख सकते हैं।
इसे भी पढ़े। 👇👇👇
भारत में रसोई गैस के इस्तेमाल को लेकर सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने कड़े सुरक्षा नियम बनाए हैं क्योंकि सुरक्षा एवं भंडारण के नियमों के अनुसार आप अधिक मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ अपने घर में नहीं रख सकते हैं क्योंकि इससे कभी भी बड़े हादसे होने की संभावना होती है।
यदि आप एक गैस कनेक्शन पर नियम से अधिक गैस सिलेंडर रखते हैं तो आपका गैस कनेक्शन कट सकता है या फिर आप पर जुर्माना भी लग सकता है।
कानूनी सीमा-
एक घरेलू गैस कनेक्शन पर अधिकतम दो सिलेंडर होने चाहिए जिसे डबल बाटल कनेक्शन कहा जाता है।
यदि आपके पास सिंगल सिलेंडर गैस कनेक्शन है तो दूसरा सिलेंडर आप गैस एजेंसी से आवेदन करने के बाद ही रख सकते हैं।
किसी अन्य व्यक्ति के नाम से गैस कनेक्शन का सिलेंडर आप अपने घर में अनावश्यक तौर पर नहीं रख सकते।
इसे भी पढ़ें। 👇👇
घर में सिलेंडर को कैसे रखें।
सिलिंडर को हमेशा फर्श पर सीधा खड़ा रखना चाहिए, इसे कभी भी लेटाकर नहीं रखना चाहिए।
गैस सिलिंडर को ऐसे स्थान पर रखें जहां हवा का आना-जाना हो और वह किसी भी ज्वलनशील वस्तु या बिजली के बोर्ड से दूर हो।
सिलिंडर हमेशा चूल्हे के लेवल से नीचे होना चाहिए ताकि गैस का बहाव और प्रेशर सही बना रहे।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ