कतर के पूर्व अमीर शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है यह दुखद खबर रविवार, 12 जुलाई 2026 को कतर के शाही कार्यालय 'अमीरी दीवान' द्वारा एक शोक संदेश जारी कर बताई गई।
इसे भी पढ़ें।
शेख हमद को आधुनिक कतर के निर्माण में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने देश को एक छोटे से राष्ट्र से दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
योगदान- शेख हमद बिन खलीफा अल थानी जी एक दूरदर्शी राजनेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने कतर को एक समृद्ध और आधुनिक राष्ट्र के निर्माण के रूप में विकसित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कतर के पूर्व अमीर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया उन्होंने शेख हमद बिन खलीफा को एक दूरदर्शी नेता बताया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा "हम कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन से बहुत दुखी हैं वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने कतर को आधुनिक और समृद्ध बनाया
भारत उन्हें हमेशा एक 'सच्चे मित्र' के रूप में याद रखेगा "दिवंगत आत्मा को शांति मिले." प्रधानमंत्री ने कतर के वर्तमान अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, वहां के शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं भी व्यक्त की है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार,
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी की मृत्यु के उपलक्ष में भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।
राष्ट्रीय शोक के दिन पूरे भारत में सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधा झुका रहेगा इसके अलावा, इस दौरान देश में कोई भी आधिकारिक मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
18 वर्षों तक शासन
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 18 वर्षों तक कतर के अमीर के रूप में शासन किया जून 2013 में उन्होंने स्वेच्छा से अपने बेटे (वर्तमान अमीर) को सत्ता सौंप दी थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फारस की खाड़ी के इस छोटे से देश को कूटनीति, मीडिया, खेल और वैश्विक निवेश के क्षेत्र में एक बेहद प्रभावशाली और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया था।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जल्द ही कतर का दौरा करेंगे।
0 टिप्पणियाँ