जानकारी से पता चला है कि इस साल फरवरी में, विजय की पत्नी संगीता ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी और कहा था कि वह अपनी शादी खत्म करना चाहती हैं। यानी कि तलाक लेना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
CM विजय और संगीता के वैवाहिक विवाद की सुनवाई इस साल कई बार टाली गई है। पिछले महीने, तमिलनाडु के एक जज ने दोनों लोगों के उपस्थित न होने पर कार्यवाही टाल दी गई थी। इसके बाद तलाक़ की अगली सुनवाई 7 अगस्त 2026 की डेट मिली थी। जिसमें फिर से दोनों लोग अनुपस्थित रहे।
बता दे कि इससे पहले की सुनवाइयों में भी विजय और संगीता में से कोई भी अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुआ था। जिससे दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व उनके वकीलों ने पूरा किया था जिन्होंने अदालत को कार्यवाही में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया।
विजय की पत्नी संगीता ने अपनी आज का में अपनी शादी को खत्म करने की मांग की थी और उन्होंने गुजारा भत्ता और चेन्नई के नीलांकरई स्थित अपने घर में रहने की अनुमति भी मांगी थी।
आपको बता दे की विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज के आधार पर अंतर धार्मिक विवाह किया था और इस समय उन दोनों की दो संताने हैं। पहला बच्चा यानी कि बेटे का जन्म 26 अगस्त 2000 को हुआ था और दूसरी बच्ची यानी बेटी का जन्म 2005 में हुआ था
साउथ के सुपरस्टार हीरो विजय थलापति फिल्मी दुनिया के स्तर माने जाते हैं और इन्होंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया जिससे उनको बहुत से अवार्ड भी मिल चुके हैं। विजय थलापति वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं।
0 टिप्पणियाँ