Ticker

6/recent/ticker-posts

अब भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? Bharat ka sabse bada jila.

इस समय भारत का सबसे बड़ा जिला Bharat ka sabse bada jila.

Bharat ka map

भारत का सबसे बड़ा जिला


क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ है इसका विश्लेषण हम इस आर्टिकल में करने वाले हैं।


क्योंकि बहुत से लोग लेह को भी भारत का सबसे बड़ा जिला मानने लगे हैं हम आपको बता दें कि लेह लद्दाख का कुछ हिस्सा अभी भी पाकिस्तान तथा चीन के पास है भारत ने इसे अपने नए नक्शे मेंं दिखा दिया है जिससे लोग लेह को सबसे बड़ा जिला मानते हैं लेकिन यह गलत है।

इसलिए क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा जिला अभी भी गुजरात का कच्छ ही है कच्छ जिला का कुल क्षेत्रफल 45652 वर्ग किलोमीटर है जबकि लेह का कुल क्षेत्रफल 45110 वर्ग किलोमीटर है।
नमस्कार भारत के नए नक्शे के अनुसार अब भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है इसकी जानकारी के साथ-साथ हम आपको भारत की कुछ विशेष जानकारी देंगे जिसकी जानकारी आपको होनी चाहिए ।


जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला

 यदि जनसंख्या की बात की जाए कि जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है तो हम आपको बता दें कि जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा जिला महाराष्ट्र का ठाणे जिला है ठाणे जिला की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 1.11 करोड़ जनसंख्या है।

हम आपको बता दें कि किसी देश का निर्माण राज्यों के मिलने से होता है तथा किसी राज्य का निर्माण जिलों के मिलने से होता है।

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद इस समय भारत में 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।


हम आपको बता दें कि भारत सरकार 5 अगस्त 2019 को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल 2019 पेश किया गया।इस बिल के माध्यम से जम्मू कश्मीर में संविधान की धारा 370 को हटाने तथा जम्मू-कश्मीर राज्य को दो भागों में विभाजित करके 2 केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।

कुछ विशेष जानकारी
* भारत केेेे संविधान में कुल 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है।
* भारत के संविधान को बनने में बहुुुत अधिक समय कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगेेे थेे।
* भारत का संविधान 24 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया।

विश्व में सबसे अधिक केला, दूध ,दाल, जूट का उत्पादन भारत करता है। तथा गन्ना, चावल, गेहूं ,मूंगफली , आलू और चाय के उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है।
 

भारत का उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर के बीच की लंबाई 3214 किलोमीटर है तथा पूर्वी से पश्चिमी के बीच लंबाई 2933 किलोमीटर है।

भारत की सीमा सात देश से लगती है यह देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान ,चीन ,नेपाल भूटान, म्यानमार, बांग्लादेश से लगती है।

भारत के कुल स्थली मार्ग की लंबाई 15200 किलोमीटर है तथा जलील मार्ग की लंबाई 7600 किलोमीटर है।

 क्षेत्रफल की हिसाब से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है तथा सबसे छोटा राज्य गोवा है।

भारत के उत्तर दिशा में हिमालय दक्षिण दिशा में हिंद महासागर तथा पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी पश्चिम दिशा में अरब सागर स्थित है।


कर्क रेखा भारत के आठ राज्य से होकर गुजरती है यह राज्य गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़, झारखंड ,पश्चिम बंगाल ,त्रिपुरा, और मिजोरम हैं।

भारत की सीमा बांग्लादेश से सबसे अधिक 4096 किलोमीटर लगती है तथा सबसे कम अफगानिस्तान से 106 किलोमीटर लगती है।

 भारत का सबसे अधिक लम्बी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है और सबसे कम तटरेखा वाला राज्य गोवा है।

भारत का सबसे उत्तरतम बिंदु इंदिरा कॉल और दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट है तथा पूर्वी बिंदु किविथु और पश्चिमी बिंदु गुहर मोती है।

भारत का मानक समय रेखा 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी से होकर गुजरती है हमारा मानक समय रेखा ग्रीनविच के मानक समय रेखा से लगभग 5.30 घंटा आगे है।


आशा करते हैं कि आपकी अपने सवालों का जवाब मिल गया होगा दोस्तों अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें हम आपको बहुत सारी जानकारी देते रहेंगे धन्यवाद।






एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ