Ticker

6/recent/ticker-posts

USB क्या है? USB का Full Form क्या है?

                    आज के युग में देखा जाय तो पूरे विश्व के प्रत्येक घरों में USB केबल देखने को मिल जायेगा क्योंकि आज के युग में रोजाना फोन, पावर बैंक, mp3 प्लेयर के अलावा अन्य डिवाइस को चार्ज तथा एक दूसरे से कनेक्ट करने के लिए किया जा रहा है। USB के अलग-अलग type या version होते हैं आइये जानते हैं USB के बारे में। 
USB का पूरा नाम-
                            USB का पूरा नाम Universal Serial Bus (यूनिवर्सल सीरियल बस)होता है। 

इसे भी पढ़ें।

USB क्या है?
                    USB एक ऐसा टूल है जिसका उपयोग विभिन्न डिवाइस को कनेक्ट करने तथा पावर व डाटा को ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है USB विभिन्न डिवाइसों में कनेक्शन स्थापित करने के लिए भी किया जाता है। 

                 USB का उपयोग computer से बाहरी उपकरणों (device) जैसे- mouse keyboard,printer,scanner,media player आदि को जोड़ने के लिए किया जाता है साथ ही विभिन्न डिवाइस उपकरणों को चार्ज करने के लिए भी USB का इस्तेमाल किया जाता है?
जैसे- फोन, कैमरा, स्मार्ट वाच, पॉवर बैंक, Bluetooth आदि। 

                 USB एक ऐसा device है जिसे plug and play कहते हैं जो कनेक्ट होते ही अपना काम शुरू कर देती है। 

USB के type या version-
                                      USB के कई version हैं जो इस प्रकार हैं। 
1. 1.0
2. 1.1
3. 2.0
4. 3.0
5. 3.1
6. 3.2
7. 4.0

इसे भी पढ़ें।

USB की खोज कब हुयी?
                                 यूएसबी की खोज होने से पहले कंप्यूटर से डिवाइसों को जोड़ने में काफी परेशानी होती थी सन 1994 में 7 कंपनियों ने मिलकर USB पर कार्य करना शुरू किया और सन 1996 में यूएसबी का पहला वर्जन 1.0 बनकर तैयार हुआ जो सफल रहा वैसे तो यूएसबी से खोज का श्रेय श्री अजय भट्ट को जाता है क्योंकि इन्होंने intel कंपनी में रहकर USB Standard पर कार्य किया। 
                     
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ