मणिपुर भारत का एक पूर्वी राज्य है इसकी सीमा 1 देश और 3 राज्य से लगती है पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार देश से, उत्तर में नागालैंड राज्य और दक्षिण में मिज़ोरम राज्य, पश्चिम में असम राज्य से लगती है।
मणिपुर की राजधानी-
मणिपुर की राजधानी इंफाल है।
इसे भी पढें ।
विश्व में एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क-
दोस्तों विश्व में एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क मणिपुर में है इस नेशनल पार्क का नाम काबुल लामजाओ नेशनल पार्क है यह पर शंघाई हिरन पाए जाते हैं।
इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी है। यहाँ के निवासी मैतै जनजाति के लोग हैं, जो यहाँ के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा 1992 में भारत के संविधान के आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई है और इसे एक राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है।
यहाँ के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं। मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है।
अपनी विविध वनस्पतियों व जीव-जंतुओं के कारण मणिपुर को 'भारत का आभूषण' व 'पूरब का स्विट्जरलैंड' आदि विविध नामों से संबोधित किया जाता है।
पर्यटक स्थल-
लोकटक झील, कीबुल लामजो राष्ट्रीय उद्यान, विष्णुपुर स्थित विष्णु मंदिर,श्री गोविंद जी मंदिर, खारीम बंद बाजार आदि।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ