रसायन का नोबेल पुरस्कार 2020 किसे मिला ?
रसायन का प्रथम नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
रसायन में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
नोबेल पुरस्कार का इतिहास।
इन सभी सवालों का जवाब आपको नीचे मिल जाएगा।
प्रश्न- रसायन का नोबेल पुरस्कार 2021 किसे मिला?
अभी हाल ही में रसायन का नोबेल पुरस्कार 2021 की घोषणा की गई है।
2021 में रसायन का नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन को मिला है। इनको यह नोबेल पुरस्कर अणुओं के निर्माण के लिए एक सरल उपकरण” बनाने के लिए बेंजामिन लिस्ट को एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के रिसर्च के लिए तथा मैकमिलन को 'मॉलिक्यूल' बनाने वाला टूल्स विकसित करने के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार 2021 दिया गया।
प्रश्न- रसायन का नोबेल पुरस्कार 2020 किसे दिया गया?
2020 में रसायन का नोबेल पुरस्कार इमानुएले शारपेंटियर और जेनिफर ए डुडना को दिया गया है। इनको यह नोबेल पुरस्कार जीन तकनीकी के सबसे तेज़ उपकरणों में से एक ‘क्रिस्पर-कैस-9 आण्विक कैंची’ (CRISPR-Cas-9 Genetic Scissors) के खोज के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
इमैनुएल चार्पेंटियर एवं जेनिफर ए डौडना द्वारा विकसित ‘क्रिस्पर-कैस-9 जेनेटिक सीज़र्स’ (CRISPR-Cas-9 Genetic Scissors) का उपयोग जीव जन्तु, पौधों एवं सूक्ष्मजीवों के डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (Deoxyribonucleic Acid- DNA) को अत्यधिक उच्च तरीके के साथ बदलने के लिये किया जा सकता है।
इस तकनीक ने कैंसर उपचार में काफी मदद मिलेगी ।
प्रश्न - रसायन का प्रथम नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
रसायन जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ, को रासायनिक गतिकी और आसमाटिक दबाव के नियम के लिए दिया गया था इनको रसायन का नोबेल पुरस्कार 1901 में दिया गया। यह नीदरलैंड के वैज्ञानिक हैं।
प्रश्न- रसायन में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
केमेस्ट्री में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय वेंकटरमन रामकृष्ण को दिया गया उन्हें 2009 में राइबोसोम की संरचना और कार्य के अध्ययन के लिए " के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
नोबेल पुरस्कार का इतिहास
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 से स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अच्छे कार्यों एवं खोज के लिए दिया जाने वाला विश्व का सबसे सर्वोच्च पुरस्कार है। नोबेल पुरस्कार के विजेता को प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है।
आशा करता हूं दोस्तों आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ