Ticker

6/recent/ticker-posts

World Hindi Day, विश्व हिन्दी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

                  विश्व हिंदी दिवस हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था। इसी समय से विश्व भर में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है 
विश्व हिंदी दिवस का इतिहास-
                                            हम आपको बता दें कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा इसे विश्व में आगे बढ़ाने के लिए पहली बार 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी तब से विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है सभी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और सभी हिंदी भाषी लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है और उनको उनकी प्रतिभा के अनुसार सम्मानित किया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?
                                                        विश्व हिंदी दिवस इसलिए माना जाता है क्योंकि 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था इसका उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार तथा हिंदी भाषा को आगे बढ़ाना था. इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद कई देशों जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंग्डम, मॉरीशस, टोबेगो,आदि में विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन हुआ।

वर्ष 2006 में भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार प्रसार तथा विश्व भर में आगे बढ़ाने के लिए 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा किए। तब से विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।


दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ