उत्तर प्रदेश भारत में कुछ उत्पादित आंवले का लगभग 35.79 प्रतिशत अकेले आंवले का उत्पादन करता है यदि हम उत्तर प्रदेश के जिले की बात करें तो सबसे ज्यादा आंवला उत्पादित करने वाला जिला प्रतापगढ़ है।
प्रतापगढ़ जिले के आंवले को केन्द्र सरकार ने एक जिला एक उत्पाद ( one district one product) में सामिल किया गया है,जिसके तहत यहां के किसानों के साथ ही छोटे-बड़े कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सके।
सबसे ज्यादा आंवला उत्पादन करने वाले राज्य -
उत्तर प्रदेश राज्य आंवला उत्पादन के क्षेत्र में पहले स्थान पर आता है क्योंकि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक आंवला उत्पादित किया जाता है,उसके बाद दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश फिर गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्य आते हैं।
आंवला-
आंवला एक प्रकार का पादप जगत का पौधा होता है आंवले में एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic Acid) पाया जाता है, तथा इसमें विटामिन सी भी पाई जाती है।
आंवला एक प्रकार का फल देने वाला वृक्ष है जिसकी ऊंचाई लगभग 20-25 फीट होती है आंवले की पत्ती इमली के जैसे और फूल पीले होते हैं इसके फल हरे, चिकने और गुदेदार होते हैं। स्वाद में इनके फल कसाय, खट्टे होते हैं।
आंवला का उपयोग-
1. बालों के सफेद होने से बचाने के लिए।
2. आंवला ब्लड प्रेशर वालों के लिए उपयोगी है।
3. आंवला का रस पीने से आंख की रोशनी बढ़ती है।
4. खून की कमी में।
5. हृदय को स्वस्थ रखता है।
6. बालों को झड़ने से रोकता है।
7. त्वचा के लिए अच्छा होता है।
8. विटामीन सी के लिए।
9. नकसीर के इलाज़ में।
पुछे जाने वाले प्रश्न
1. आंवले में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
जवाब - एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic Acid)
2. आंवले में कौन सी विटामीन पाई जाती है?
जवान - विटामीन सी
3. सबसे ज्यादा आंवला किस राज्य में होता है?
जवान - उत्तर प्रदेश
4. सबसे ज्यादा आंवला किस जिले में होता है?
जवाब - प्रतापगढ़
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।
0 टिप्पणियाँ