उत्तर प्रदेश का आंवले के उत्पादन में पहला स्थान है यदि हम उत्तर प्रदेश के जिले की बात करें तो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सबसे ज्यादा आंवला होता है इसके बाद रायबरेली, सुल्तानपुर जौनपुर, जिला आंवले की अच्छी पैदावार करते हैं।
प्रतापगढ़ जिला उत्तर प्रदेश में कुल उत्पादित आंवले का लगभग 80% उत्पादित करता है प्रतापगढ़ जिला प्रत्येक वर्ष लगभग 8 लाख कुंतल आंवले का उत्पादन करता है, प्रतापगढ़ जिले के उद्यान विभाग के अनुसार जिले में लगभग 7000 हेक्टेयर में आंवले की खेती होती है।
केंद्र सरकार ने प्रतापगढ़ जिले के आंवले को एक जिला एक उत्पाद (one district one product) में सामिल किया है जिससे छोटे बड़े किसानों और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।
आंवला-
आंवला पादप जगत का पौधा होता है आंवले में एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic Acid) के साथ -साथ इसमें विटामिन सी भी पाई जाती है।
आंवला एक फल देने वाला वृक्ष है जिसकी ऊंचाई लगभग 20-25 फीट होती है आंवले की पत्ती इमली के जैसे और फूल पीले रंग के होते हैं इसके फल हरे, चिकने और गुदेदार होते हैं। स्वाद में इनके फल कसाय, खट्टे होते हैं।
आंवला का उपयोग-
1. आंवले का सेवन करने से बाल सफेद कम होते हैं।
2. आंवला ब्लड प्रेशर वालों के लिए फायदेमंद होता है।
3. आंवला का रस पीने से आंख की ज्योति बढ़ती है।
4. खून की कमी में आंवले का सेवन किया जाता है।
5. आंवला हृदय को स्वस्थ रखता है।
6. आंवला बालों को झड़ने से रोकता है।
7. आंवला त्वचा के लिए अच्छा होता है।
8. विटामीन सी के लिए आंवले का सेवन कर सकते हैं।
9. नकसीर के इलाज़ में आंवले का उपयोग किया जाता है।
पुछे जाने वाले प्रश्न
1. सबसे ज्यादा आंवला किस जिले में पैदा होता है?
जवाब - प्रतापगढ़
2. आंवले में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
जवाब - एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic Acid)
3. आंवले में कौन सी विटामीन होती है?
जवान - विटामीन सी
4. सबसे ज्यादा आंवला किस राज्य में होता है?
जवान - उत्तर प्रदेश
आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ