Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थीं? Who was the first woman President of India?

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति -
                                                  स्वतंत्र भारत के 70 साल के इतिहास में अब तक केवल एक मात्र महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हुई है, जिनका कार्यकाल 21 जुलाई 2007 से 2012 तक रहा है और यह क्रम के अनुसार 12वें क्रम की राष्ट्रपति रही हैं।
             प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति के चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी भैरों सिंह शेखावत को मात देकर राष्ट्रपति का पद हासिल किया था उन्होंने 25 जुलाई 2012 को संसद के सेण्ट्रल हॉल में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को अपना कार्यभार सौंपते हुए राष्ट्रपति भवन से विदा ले ली थी।

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जीवन परिचय -
                                                              प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में 19 दिसंबर 1934 में हुआ था इनके पिता का नाम श्री नारायण राव पाटिल था

          प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने जलगांव के मूलजी जेठा कॉलेज से स्नाकोत्तर (MA) एवं मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई भी की थी 
            
                 प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 1962 में वे एम जे कॉलेज में कॉलेज क्वीन भी चुनी गयीं थी,उसी वर्ष पहली बार उन्होंने एदलाबाद क्षेत्र से विधानसभा (एसेंबली) के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर विजय भी प्राप्त की।

पूछे जाने वाले प्रश्न

1. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?
जवाब - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

2. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का कार्यकाल कब से कब तक था?
जवाब - 2007 से 2012 तक

आशा करता हूं दोस्तों आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ