उत्तर प्रदेश भारत में कुल उत्पादित आम का(23.86%) आम उत्पादित करता है जबकि आंध्र प्रदेश (22.14%), कर्नाटक (11.71%), बिहार और (8.79%), गुजरात (6.00%) आम उत्पादित करते हैं, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दशहरी आम का उत्पादन होता है जो मुख्य रूप से लखनऊ क्षेत्र में होता है जिसे विदेशों में फिलीपींस, मलेशिया, हांगकांग, सिंगापुर और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में नवाब ब्रांड के नाम से निर्यात भी किया जाता है।
आम भारत का सबसे महत्वपूर्ण फल है आम को फलों का राजा भी कहा जाता है भारत में फलों की खेती में आम सबसे अधिक क्षेत्र में की जाती है भारत में आम का उत्पादन लगभग 15.03 मिलियन टन होता है ।
आम की किस्म-
भारत में आम की अनेक किस्म पाई जाती है जिससे कुछ मशहूर नाम इस प्रकार है दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा,केसर, बादामी, तोतापरी, नीलम, हिमसागर,पायरी,मल्लिका,मालदा,रसपुरी आदि।
आम का उपयोग -
1. आम का उपयोग अचार बनाने में किया जाता है।
2. कैंसर से बचाव के लिए
3. रोग प्रतिरोधक शक्ति के लिए आप आम का सेवन कर सकते हैं।
4. दिल के लिए आम खाने के फायदे मिलते हैं।
5. कोलेस्ट्रॉल के लिए आम उपयोगी है।
6. पाचन के लिए आम फायदेमंद होते हैं।
7. आंखों के लिए आम फायदेमंद होते हैं।
8. ब्लड प्रेशर के लिए आम फायदेमंद है।
9. गर्मी से बचाव के लिए आम फायदेमंद होते हैं।
10. डायबिटीज के लिए आम फायदेमंद है।
11. वजन कम करने के लिए आम उपयोगी है।
12. अस्थमा या दमा के लिए आम फायदेमंद है।
13. डायरिया के लिए आम फायदेमंद होते हैं।
पूछे जाने वाले प्रश्न
1. कच्चे आम में कौन सी विटामिन होती है?
जवाब - विटामिन सी
2. पके हुए आम में कौन सी विटामिन होती है?
जवाब - विटामिन ए
3. सबसे ज्यादा आम किस राज्य में होता है?
जवाब- उत्तर प्रदेश
4. आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?
जवाब - मैंगिफेरा इंडिका ( Mangifera indica)
5. दशहरी आम यूपी के किस जिले में सबसे ज्यादा होता है?
जवाब - लखनऊ
6. लंगड़ा आम किस यूपी के जिले में सबसे ज्यादा होता है?
जवाब - वाराणसी
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ