भारत में सर्वप्रथम मनुष्य जनसंख्या की जनगणना सन् 1872 ई० ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के द्वारा की गई थी लेकिन प्रथम दसकीय जनगणना 1881 में ब्रिटिश वायसराय लार्ड रिपन के द्वारा किया गया, इसके बाद प्रत्येक 10 वर्ष पर मनुष्य जनसंख्या की जनगणना की जाती है।
स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना -
स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना सन् 1951 में हुई थी यह भारत की 9वीं जनगणना थी अब तक भारत में 2011तक 15वीं बार जनगणना की जा चुकी है, 2021 की जनगणना 16वीं जनगणना है लेकिन इसका अभी भी कोई डाटा नहीं मिला है।
विश्व में सर्वप्रथम जनगणना -
विश्व में सर्वप्रथम जनगणना की शुरुआत सन 1749 ई. में स्वीडन में की गई इसके बाद नार्वे में 1769ई. तथा अमेरिका में 1790 ई. में जनगणना की गई थी।
पूछे जाने वाले प्रश्न
1. भारत की पहली जनगणना कब और किसके कार्यकाल में हुई?
जवाब - 1872में लार्ड मेयो के कार्यकाल में
2. भारत में नियमित जनगणना कब और किसके कार्यकाल में हुई?
जवाब - 1881में लार्ड रिपन के समय
3. स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना कब हुई?
जवाब - 1951 में
4. जनगणना का महाविभाजक किस वर्ष को कहते हैं?
जवाब - वर्ष 1921
5. जनगणना की अवधि क्या है?
जवाब - 10 वर्ष
6. पहली बार जाति पर आधारित जनगणना कब की गई?
जवाब - सन 1931ई.
7. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब - 11 जुलाई
आशा करता हूं दोस्तों आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ