Ticker

6/recent/ticker-posts

ताजमहल कहां है इसे किसने बनवाया था?Where is the taj mahal built by whom?

ताजमहल-
                 विश्व के 8 अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल भी है यह भारत के पर्यटक स्थलों में सबसे सुंदर पर्यटक स्थल माना जाता है यहां विश्व के कोने-कोने से ताजमहल को देखने के लिए घूमने आते हैं ताजमहल की सुंदरता और कला का कोई तोड़ नहीं है यहां प्रत्येक वर्ष दुनिया भर से लगभग 80 से 90 लाख लोग घूमने या देखने आते हैं।
    ताजमहल को 1983 यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया गया था।

    दोस्तों आइए जान लेते हैं ताजमहल के बारे में ताजमहल किसने बनवाया, ताजमहल कहां पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें।👇👇

ताजमहल कहां है?
             ताजमहल आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित है और आगरा भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित है यदि आप से किसी ने सवाल किया कि ताजमहल कहां है तो आपका जवाब आगरा होना चाहिए।

ताजमहल का निर्माण किसने करवाया?
                      हम आपको बता दें कि शाहजहां ने आगरा पर 1628 से 1658 तक शासन किया था इसी बीच उसकी पत्नी मुमताज महल के मृत्यु होने के उपरांत शाहजहां ने 1632 में अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में मकबरे का निर्माण शुरू किया गाय मकबरे का निर्माण 1643 में पूरा हो चुका था लेकिन अन्य परियोजनाओं के कार्य को समाप्त करने में 10 वर्ष और लगे थे इस प्रकार ताजमहल पूर्ण रूप से 1653 में बनकर तैयार हो गया।

        उस्ताद अहमद लाहौरी को प्रायः इसका प्रधान रूपांकनकर्ता माना जाता है ताजमहल के निर्माण में लगभग 20000 कर्मचारी लगे थे।

            ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी वास्तु शैली फ़ारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा सम्मिलन है।

              ताजमहल के निर्माण में सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया यह लगभग 42 एकड़ में फैला हुआ है इसमें एक मस्जिद, एक गेस्ट हाउस और औपचारिक उद्यान भी शामिल है
       
             भारत में मुस्लिम कला का गहना और दुनिया की विरासत की सार्वभौमिक प्रशंसनीय कृतियों में से एक है। इसे कई लोगों ने मुगल वास्तुकला का सर्वोत्तम उदाहरण और भारत के समृद्ध इतिहास का प्रतीक माना है।

दोस्तों आपको जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें ।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ