इसे भी पढें।
गोवा की राजधानी-
गोवा की राजधानी पणजी है गोवा क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा तथा जनसंख्या में चौथा सबसे छोटा राज्य है।
गोवा-
गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया और 30 मई 1987 को इसे पूर्ण रूप से 25 वां राज्य का दर्जा दिया गया।
गोवा का क्षेत्रफल 3702 वर्ग किमी है गोवा में जिलों की संख्या 2 है और गोवा का सबसे बड़ा शहर वास्को द गामा है। गोवा की सीमा दो राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक से लगती है।
गोवा की राजभाषा कोंकणी है यहां साक्षरता 88.70 प्रतिशत है और लिंगानुपात 973/1000 है गोवा में विधानसभा सीटों की संख्या 40,राज्यसभा सीट की संख्या 1 और लोकसभा सीटों की संख्या 2 है।
गोवा का इतिहास-
बादामी के चालुक्य शासकों ने गोवा पर वर्ष 580 से 750 तक राज किया वर्ष 1312 में गोवा पहली बार दिल्ली सल्तनत के अधीन हुआ लेकिन उन्हें विजयनगर के शासक हरिहर प्रथम द्वार वहाँ से खदेड़ दिया गया।
1469 में गुलबर्ग के बहामी सुल्तान द्वारा फिर से दिल्ली सल्तनत का हिस्सा बनाया गया। बहामी शासकों के पतन के बाद बीजापुर के आदिल शाह का गोवा पर कब्जा हुआ।
1510 में, पुर्तगालियों ने एक स्थानीय सहयोगी, तिमैया की मदद से सत्तारूढ़ बीजापुर सुल्तान यूसुफ आदिल शाह को पराजित किया। उन्होंने वेल्हा गोवा में एक स्थायी राज्य की स्थापना की। यह गोवा में पुर्तगाली शासन का प्रारंभ था
18 वीं शताब्दी तक, पुर्तगाली गोवा का वर्तमान राज्य सीमा के अधिकांश भाग पर विस्तार किया गया था।
भारत ने 1947 में अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त की, भारत ने अनुरोध किया कि भारतीय उपमहाद्वीप में पुर्तगाली प्रदेशों को भारत को सौंप दिया जाए।किंतु पुर्तगाल ने इस पर बातचीत करना अस्वीकार कर दिया।
19 दिसंबर 1961 को, भारतीय सेना ने गोवा, दमन, दीव के भारतीय संघ में विलय के लिए ऑपरेशन विजय के साथ सैन्य संचालन किया और इसके परिणामस्वरूप गोवा, दमन और दीव भारत का एक केन्द्र प्रशासित क्षेत्र बना। 30 मई 1987 में केंद्र शासित प्रदेश को विभाजित किया गया था, और गोवा भारत का पच्चीसवां राज्य बनाया गया।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ