Ticker

6/recent/ticker-posts

संविधान के स्रोत, भारत के संविधान में किस देश से क्या-क्या लिया गया?What were the sources of the constitution taken from which country in the constitution of India?

भारतीय संविधान-
                           * भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है भारतीय संविधान जितना कठोर उतना ही लचीला भी है हमारे देश के संविधान के निर्माण में विश्व के कई देशों के संविधान से कई प्रकार के स्रोत(सहायता)लिए गए हैं जो इस प्रकार है।
1. संयुक्त राज्य अमेरिका-
                                       संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राष्ट्रपति पर महाभियोग, वित्तीय आपात, उपराष्ट्रपति, संविधान की सर्वोच्चता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, न्यायिक पुनरावलोकन, एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को हटाने की प्रक्रिया या विधि को अपनाया गया है।

2. ब्रिटेन-
                ब्रिटेन के संविधान से एकल नागरिकता, विधि निर्माण प्रक्रिया, विधि का शासन, संसदात्मक शासन प्रणाली, मंत्रिमंडल प्रणाली, संसदीय विशेषाधिकार , परमाधिकार लेख ,और द्विसदनवाद को अपनाया गया है।

इसे भी पढ़ें।

3. ऑस्ट्रेलिया-
                       ऑस्ट्रेलिया के संविधान से प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची केंद्र एवं राज्य के बीच संबंध तथा शक्तियों का विभाजन, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक, व्यापार ,वाणिज्य एवं समागम की स्वतंत्रता को भारतीय संविधान में अपनाया गया है।

4. आयरलैंड-
                    आयरलैंड के संविधान से हमारे संविधान में नीति निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल की व्यवस्था, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में साहित्य, कला, विज्ञान व समाज सेवा के क्षेत्र में व्यक्तियों का मनोनयन को अपनाया गया है।

5. कनाडा-
                 कनाडा के संविधान से राज्यपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया, संघ एवं राज्य के बीच शक्ति विभाजन, संघात्मक विशेषताएं, अवशिष्ट शक्तियां केंद्र के पास एवं सर्वोच्च न्यायालय का परामर्शी न्याय निर्णयन को अपनाया गया है।

6. दक्षिण अफ्रीका-
                            दक्षिण अफ्रीका के संविधान से संविधान संशोधन की प्रक्रिया एवं राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन को भारतीय संविधान में अपनाया गया है।
इसे भी पढ़ें।

7. जर्मनी-
                जर्मनी के संविधान से भारतीय संविधान में आपातकाल के परिवर्तन के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियों का निर्णय को बनाया गया है।

8. रूस-
            रूस देश के संविधान से भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य को अपनाया गया हैं

9. जापान-
                 जापान के संविधान से विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया को भारतीय संविधान में अपनाया गया है।

10. फ्रांस-
                फ्रांस के संविधान से गणतंत्रात्मक और प्रस्तावना में स्वतंत्रता ,समानता और बंधुत्व के आदर्श को अपनाया गया है।

दोस्तों जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।


गंगा नदी तंत्र 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ