Ticker

6/recent/ticker-posts

यूरोप महाद्वीप में कुल कितने देश हैं?How many countries are there in total in Europe continent?

                     दोस्तों विश्व में कुल 7 महाद्वीप हैं इन सात महाद्वीपों में एक यूरोप महाद्वीप भी है आज हम इसी के बारे में आपको बताने वाले हैं।


यूरोप महाद्वीप-
                       यूरोप महाद्वीप एशिया महादेश से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है यूरोप और एशिया महाद्वीप को मिलाकर यूरेशिया कहा जाता है।

             एशिया से यूरोप महाद्वीप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत , यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। 
                यूरोप महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पूर्व में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं।

इसे भी पढ़ें।

यूरोप महाद्वीप में देशों की संख्या-
                                                यूरोप महाद्वीप में कुल 50 देश है हीरो क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है इसका क्षेत्रफल 10,180,000 वर्ग किलोमीटर है। 

           यूरोप महाद्वीप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, 73.1 करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग 11% का योगदान करता है।

            यूरोप महाद्वीप शीतोष्ण जलवायु क्षेत्रों में से है। यूरोप की जलवायु गल्फ स्ट्रीम नामक इस समुद्री गर्म जलधारा के प्रभाव के कारण विश्व भर में एक ही अक्षांश पर स्थित अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम विषम है।

यूराल एवं काकेशश पर्वत एशिया व यूरोप को अलग करते है।

इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है (कृषि प्रधान होने के कारण)

पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है।

फिनलैंड को झीलों का देश कहा जाता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ