Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की संपूर्ण जानकारी।Information about Australia Continent as a whole.

                       दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि विश्व में 7 महाद्वीप है जिनमें से एक महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में बताने वाले हैं। 

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप-
                                ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का  सबसे छोटा महाद्वीप है ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को खोजने वाले एबेल तस्मान और कप्तान जेम्स कुक को माना जाता हैl
इसे भी पढ़ें।

                      ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रफल 7,686,850 कि॰मी2 (2,967,910 वर्ग मील)है 
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा और सबसे बड़ा शहर सिडनी है तथा आस्ट्रेलिया की भाषा अंग्रेजी है ।
                 ऑस्ट्रेलिया का संविधान 1 जनवरी 1901 को बना और ओस्ट्रेलिया अधिनियम
3 मार्च 1986 को आया तथा मुद्रा ओस्ट्रलियन डॉलर है। 

              ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है यह प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। 

                   ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है।

                ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक क्षेत्र में एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार।

              ऑस्ट्रेलियाई शहरों को जीवन कुशलता, सांस्कृतिक प्रस्तावों और जीवन-स्तर के क्षेत्र में दुनिया में उच्च स्थान दिया जाता है।

                       ऑस्ट्रेलिया कई संगठनों जैसे संयुक्त राष्ट्र, जी-20मुख्य अर्थव्यवस्थाएँ, राष्ट्र मंडल देशों, ANZUS, OECD और विश्व व्यापार संगठन (WTO) का सदस्य है। 

 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य-

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को प्यासी भूमि का महाद्वीप कहा जाता है। 

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप 10° दक्षिणी अक्षांश से 83° दक्षिणी तथा 103° पूर्वी देशांतर है 153° पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।

* ऑस्ट्रेलिया कंगारू का देश के नाम से भी जाना जाता है।

* विश्व में सबसे अधिक उत्पादन ऑस्ट्रेलिया में होता है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में एक भी ज्वालामुखी नहीं है।

* ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को द लैंड ऑफ गोल्डन फ्रलीस कहा जाता है। 

* आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे ज्यादा सीसा अयस्क उत्खनित करने वाला देश है। 

* आस्ट्रेलिया का पिलबरा क्षेत्र लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है। 

दोस्तो आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताएं। 







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ