प्रश्न - वर्ष 2022 में मिस वर्ल्ड का कौन से क्रम का संस्करण था?
प्रश्न - मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब किसने जीता?
प्रश्न -अब तक भारत कितने मिस वर्ल्ड खिताब जीत चुका है?
प्रश्न - मिस वर्ल्ड का पहला खिताब किसने जीता ?
मिस वर्ल्ड का इतिहास
दोस्तों आपको इस प्रश्नों का जवाब नीचे मल जाएगा।
प्रश्न - मिस वर्ल्ड 2022 का खिताब किसने जीता ?
जवाब - मिस वर्ल्ड 2022 का आयोजन 16 मार्च 2022 को सैन जुआन, प्योर्टो रीको के कोका-कोला संगीत हाल में किया गया था। मिस वर्ल्ड 2022 का खिताब पोलैंड देश की रहने वाली करोलिना वायलांस्का ने जीता है।करोलिना वायलांस्का की उम्र मात्र 22 वर्ष है इनका जन्म 1999 में हुआ था।मिस वर्ल्ड 2022 में दूसरे स्थान पर यूनाइटेड स्टेट की रहने वाली श्री सैनी रही हैं। मिस वर्ल्ड 2022 में भारत की तरफ से हैदराबाद की मानसा वाराणसी ने भाग लिया था जिनकी उम्र 24 वर्ष है। हम आपको जानकारी के लिए बता की वर्ष 2020-21 में करोना के कारण मिस वर्ल्ड का आयोजन नहीं हुआ था।
प्रश्न -मिस वर्ल्ड 2022 कौन से क्रम का संस्करण था?
जवाब - मिस वर्ल्ड 2022 में 70 वें क्रम का संस्करण था जिसका आयोजन 16 मार्च 2022 को किया गया इस संस्करण का आयोजन 2020 में होना था लेकिन कोरोना काल के कारण इसका आयोजन 2022 में किया गया।
प्रश्न - मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब किसने जीता?
जवाब - मिस वर्ल्ड 2019 की विजेता जमैका देश के रहने वाले टोनी ऐन सिंह ( Toni Ann singh) रही हैं।
वहीं भारत की बात करें तो भारत की तरफ से तीसरे स्थान पर सुमन राव (Suman Rao) थीं।
प्रश्न - भारत अब तक कितनी बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चूका है?
जवाब - भारत अब तक कुल 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चूका है जो इस प्रकार हैं
1. रीता फारिया(1966) भारत की पहली मिस वर्ल्ड महिला विजेता
2. ऐश्वर्या राय (1994)
3. डायना हाइडेन (1997)
4. युक्ता मुखी (1999)
5. प्रियंका चोपड़ा (2000)
6. मानुसी छिल्लर (2017)
प्रश्न -मिस वर्ल्ड का पहला खिताब किसने जीता?
जवाब - मिस वर्ल्ड का पहला खिताब सन् 1951में स्वीडन की रहने वाली कीकी हा कामसन ने अपने नाम किया था।
मिस वर्ल्ड का इतिहास
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता एक अंतर्राष्ट्रीय महिला सौंदर्य प्रतियोगिता है जो प्रतिवर्ष महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है इसका आयोजन 1951 से इन्कॉर्पेरेशन, लंदन द्वारा हर वर्ष के दिसम्बर माह में किया जाता है विश्व के सभी देशों की सौंदर्य महिला भाग लेती है और इन सभी में से सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी सौंदर्य से संपन्न महिला को ‘विश्व सुंदरी’ (मिस वर्ल्ड) का चयन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में विश्व सुंदरी ( मिस वर्ल्ड) विजेता को 50,000 पौंड पुरस्कार के रूप में दिया जाता है ।
मिस वर्ल्ड सूची
क्रम. वर्ष. विजेता. देश.
1. 1951 कीकी हा कामसन स्वीडन
2. 1952 लुुई फ्लॉडिन स्वीडन
3. 1953 डिनायस पेरिया फ्रांस
4. 1954 एटिगान कोस्टाडा मिस्र
5. 1955 सुजाना दुुव्जम वेनेजुएला
6. 1956 पेट्टा सरमान जर्मनी
7. 1957 मेरिटा लिंडस फिनलैंड
8. 1958 पेनेलोप ऐनी काेेलेन दक्षिण अफ्रीका
9. 1959 कोराइन रास्ट हैयर नीदरलैंड्स
10. 1960 नोर्मा कपाग्ले अर्जेंटीना
11. 1961 रोजी मेरी फेंकले इंगलैंड
12. 1962 कैथरीन लार्ड्स नीदरलैंड्स
13. 1963 कैैरोल जोन काफोर्ड जमैका
14. 1964 एनी ए सिडनी इंगलैंड
15. 1965 लेस्ली लैंग्ले इंगलैंड
16. 1966 रीता फारिया भारत
17. 1967 मैडेनील हार्टोज बेल पेरू
18. 1968 पिनी लोप प्लमर ऑस्ट्रेलिया
19. 1969 इवा रयूबर स्टीयर ऑस्ट्रिया
20. 1970 जेनिफर हॉस्टन ग्रेनाडा
21. 1971 लुसिया पेटरली ब्राजील
22. 1972 बेलेंडा ग्रीन ऑस्ट्रेलिया
23. 1973 मेरीजुवेरी वैलेस यूनाइटेड स्टेट्स
24. 1974 एनी लाइस क्रियेल दक्षिण अफ्रीका
25. 1975 विलनेलिया मर्सिड प्यूर्टो रिको
26. 1976 सिंडी ब्रेक स्पीयर जमैका
27. 1977 मेरी स्बइनविन स्वीडन
28. 1978 सिल्वाना स्वेयरे अर्जेंटीना
29. 1979 जिवा स्वेन्सन बरमूडा
30. 1980 किम बर्ली सैंटास जर्मनी
31. 1981 पेलेन लियोन वेनेजुएला
32. 1982 मेरी एस्ले एलवेयर डोमिनिकन गणराज्य
33. 1983 सारा जॉन हट यूनाइटेड किंगडम
34. 1984 एस्ट्रिड कैरोलिना हेर्रेरा वेनेजुएला
35. 1985 हुफीकार्ल्स दातो आइसलैंड
36. 1986 जिस्लै लैैरोड ट्रिनिडाड और टोबैगो
37. 1987 उला वेगर स्टॉर्फे ऑस्ट्रिया
38. 1988 लिंडा पेट्स दाेेतो आइसलैंड
39. 1989 एनिटा कैग्लिका पोलैंड
40. 1990 जिना ट्वा्लिसन संयुक्त राज्य अमेरिका
41. 1991 निनि बेथ लिऐल वेनेजुएला
42. 1992 जुलिया कोरोचिना रूस
43. 1993 लिसा ऐना जमैका
44. 1994 ऐश्वर्या राय भारत
45. 1995 जैक्वीलीन एडी0 मारकोन वेनेजुएला
46. 1996 आइरीन क्लिावा यूनान
47. 1997 डायना हेडेन भारत
48. 1998 लिनोर अबरगिल इजराइल
49. 1999 युक्ता मुखी भारत
50. 2000 प्रियंका चोपडा भारत
51. 2001 अगबानी डरेगाे नाइजीरिया
52. 2002 अजरा एकिन तुर्की
53. 2003 रोसान डेविसन आयरलैंड
54. 2004 मारिया जुलिया मेंटिला पेरू
55. 2005 उन्नूर बिरना विल्हजलम्सदोत्तिर आइसलैंड
56. 2006 तताना कुचारोवा चेक गणतंत्र
57. 2007 झांग जीलिन चीन पीआर
58. 2008 क्सेनिया सुखीनोवा रूस
59. 2009 काइने अल्डोरिनो जिब्राल्टर
60. 2010 एलेक्जेंड्रिया मिल्स संयुक्त राज्य अमेरिका
61. 2011 इविन सरकोस वेनेजुएला
62. 2012 यु वेंक्सिया चीन पीआर
63. 2013 मेगन यंग फिलीपींस
64. 2014 रोलेन स्ट्रॉस दक्षिण अफ्रीका
65. 2015 मिरेइया लालागुना स्पेन
66. 2016 स्टेफनी डेल वाले पुअर्तो रिको
67. 2017 मानुषी छिल्लर भारत
68. 2018 वेनेसा पोन्स डेलियॉन मेक्सिको
69. 2019 टोनी-एन सिंह जमैका
70. 2022 करोलिना वायलांस्का पोलैंड
2020-21 में कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ था।
आशा करता हूं दोस्तों की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें तथा शेयर भी करें।
1 टिप्पणियाँ
Thank 😊
जवाब देंहटाएं