![]() |
विश्व का सबसे छोटा देश |
दोस्तों आपको पता ही होगा कि विश्व में कुल 195 देश हैं। इनमें बहुत से देश बड़े तथा बहुत से देश छोटे भी हैं ऐसे ही दुनिया के 195 देशों में एक ऐसा भी देश है जो इतना छोटा है कि भारत के किसी शहर से भी छोटा है।
इस देश का नाम है वेटिकन सिटी।
तो दोस्तों आइए जान लेते हैं वेटिकन सिटी के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
विश्व का सबसे छोटा देश का नाम
* वेटिकन सिटी
यूरोप महाद्वीप में स्थित यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र राज्य है। रोम शहर के टाइगर नदी के किनारे वेटिकन पहाड़ी पर स्थित है। ऐतिहासिक ,धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यों से प्रसिद्ध है।
इटली के शहर रोम के अंदर स्थित है यह रोम से चारों तरफ से घिरा हुआ है। वेटिकन सिटी को एक पवित्र देश भी माना जाता है। क्योंकि वेटिकन सिटी में दुनिया का सबसे बड़ा कैथोलिक चर्च स्थित है। और धर्मगुरु पोप की वजह से यह देश पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। पोप के सरकारी निवास का नाम भी वैटिकन है।
वेटिकन सिटी विश्व के कुल 195 देशों में सबसे छोटा देश माना जाता है बताया जाता है कि वेटिकन सिटी भारत के किसी शहर से भी छोटा है इसका कुल क्षेत्रफल मात्र 44 हेक्टेयर है तथा यह देश की जनसंख्या लगभग 1000 है।इसके बाद भी इस देश को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हैै।
यह देश इतना छोटा होने के बाद भी अपना सिक्का, डाक विभाग, रेडियो संचार आदि का परिचालन करता है। यहां के गिरजाघर ,मकबरे ,संग्रहालय, पुस्तकालय इत्यादि आकर्षक का केंद्र है। यहां सन 1930 में मुद्रा जारी की गई और 1932 में रेलवे स्टेशन का निर्माण भी किया गया। इस देश में कुल रेलवेे लाइन की लंबाई मात्र 1.27 किलोमीटर है जो दुनिया का सबसे छोटा रेलवे का विस्तार है।
भाषा - इस देश की राजभाषा तालिनी है इसे ईसाई धर्म का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
वेटिकन सिटी देश की विशेषताएं
1.वेटिकन सिटी के अंदर अपना रेडियो स्टेशन भी है जो दुनिया भर में लगभग 20 भाषाओं में प्रसारित किया जाता है।
2. वेटिकन सिटी में रेलवे स्टेशन भी है जिसका उपयोग ज्यादातर टूरिस्ट द्वारा किया जाता है।
3. वेटिकन सिटी की जनसंख्या लगभग 1000 है फिर भी इसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त है।
4. वेटिकन सिटी छोटा देश होने के बाद भी अपना खुद का डाक टिकट संचालित करता है।
5. वेटिकन सिटी इटली देश के रोम शहर के अंदर बसा एक स्वतंत्र देश है।
6. वेटिकन सिटी की मुद्रा इटली शहर के अंदर भी चलाई जा सकती है।
7. इस शहर में ईसाई धर्म के प्रमुख शाखा रोमन कैथोलिक चर्च का प्रमुख स्थान है।
8. वेटिकन सिटी देश में स्थित सेंट पीटर गिरजाघर यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया गया है ।
9. वेटिकन सिटी में विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय है इस संग्रहालय में यदि एक पेंटिंग को देखने के लिए आप 1 मिनट का समय लेतेे हैं तो आपको पूरा संग्रहालय घूमने में 4 साल लग जाएंगेे।
10. वेटिकन सिटी छोटा देश होनेेेेे के बावजूद भी पासपोर्ट सेवा देता है।
दोस्तों यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर जरुर करें और इसी प्रकार की बहुत सारी जानकारी के लिए हमें फॉलो भी करें।
0 टिप्पणियाँ