Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा अरहर होती है? Sabse jyada arhar kis rajya me hoti hai?सबसे ज्यादा दलहन किस देश, राज्य में होती है?

अरहर -
            अरहर खरीफ की फसल है यह 6 माह से 12 माह की फसल होती है हमारे पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर 12 माह की होती है अरहर में प्रोटीन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, लोहा, कैल्शियम आदि पर्याप्त मात्रा में होती है अरहर सुगमता से पचने वाली दाल है इसे तुअर भी कहा जाता है यदि प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना हो तो दाल के उत्पादन में वृद्धि करनी होगी, दाल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होती है जिसको आम जनता भी खाने में प्रयोग कर सकती है,  
    
सबसे ज्यादा अरहर उत्पादक राज्य-
                                          भारत में सबसे ज्यादा अरहर का उत्पादन उत्तर प्रदेश राज्य में होता है उत्तर प्रदेश में लगभग 30लाख एकड़ में अरहर की खेती होती है, अरहर उत्पादन में प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात देश के प्रमुख अरहर उत्पादक राज्य हैं।

भारत में सबसे ज्यादा दलहन उत्पादन करने वाले राज्य-
           यदि हम दलहन की बात करें तो भारत में सबसे ज्यादा दलहन का उत्पादन करने वाला राज्य मध्यप्रदेश है जो भारत में कुल उत्पादित दलहन का 24% अकेले दाल का उत्पादन करता है दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश जो 16% दलहन का उत्पादन करता है इसके बाद महाराष्ट्र(14%), आन्ध्र प्रदेश (10%), कर्नाटक (7%) और राजस्थान(6%) राज्य आते हैं।

विश्व में सबसे ज्यादा दलहन किस देश में होती है?
                                         भारत दलहन के उत्पादन में पहले स्थान पर आता है भारत में लगभग 81.60 लाख  हेक्टेयर में दलहन की खेती की जाती है भारत पूरे विश्व का लगभग 24% दाल का उत्पादन करता है।  

दलहन की फसल-
                         दलहन रबी, खरीफ, जायद तीनों प्रकार की फसल होती है सबसे ज्यादा दाल रबी की फसल से होती है दलहन की निम्न फसल होती है
जैसे -अरहर, चना, मटर, मूंग, मसूर, उड़द आदि।


पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सबसे ज्यादा दलहन किस देश में होती है?
जवाब - भारत

2. किस राज्य में सबसे ज्यादा अरहर होती है?
जवाब - उत्तर प्रदेश

3. भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा दलहन होती है?
जवाब - मध्य प्रदेश

4. उत्तर प्रदेश का दलहन के उत्पादन में कौन सा स्थान है?
जवाब - दूसरा स्थान

5. सबसे ज्यादा अरहर किस राज्य में होती है?
जवाब - उत्तर प्रदेश

आशा करता हूं दोस्तों आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।

इसे भी पढ़ें।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ