Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत का सबसे लंबा पुल कौन सा है?Which is the longest bridge of India?

           क्या आप जानते हैं भारत का सबसे लंबा पुल कौन सा है यदि आप नहीं जानते हैं तो चलिए आज हम आपको भारत के सबसे लंबे पुल के बारे में बताते हैं।
                  बता दें कि भारत में सबसे बड़े सड़क नेटवर्क और पुल शामिल है किसी भी देश के विकास या तरक्की के लिए वहां की सड़कें और पुल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि इसी के माध्यम से आप देशभर में व्यापार,यात्रा बहुत ही कम समय में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें।

          विश्व के सभी देशों में सड़क और पुल का निर्माण देखने को मिलता है कई देश ऐसे हैं जो दुनिया में सबसे बड़े पुल का का वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाए हैं भारत की बात करें तो भारत सड़क और पुल के मामले में कई देशों को पीछे छोड़ दिया है।

भारत का सबसे लंबा पुल-
                                      भारत का सबसे लंबा पुल ढोला सादिया सेतु पुल है। इस पुल को भूपेन हजारिका सेतु पुल के नाम से भी जानते है इस पुल का निर्माण ब्रह्मपुत्र के सहायक नदी लोहित नदी पर किया गया है।
            इस पुल का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ और 2017 में बनकर तैयार हुआ जिसका उद्घाटन 26 मई 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया इस पुल के निर्माण में कुल लागत 2056 करोड आई थी और यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा पुल है।
   
             इस पुल की लंबाई 9.15 किलोमीटर है यह पुल असम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्य भाग को जोड़ता है यह पुल असम के ढोला को अरुणाचल प्रदेश के सादिया शहर से जोड़ता है।

          ढोला सादिया पुल को बनाने के दो मुख्य कारण थे, पहला कारण असम और अरुणाचल प्रदेश की दूरी कम करना, इस पुल के बनने से इन दोनों के यातायात के बीच 4 घंटे की कमी आई है वहीं दूसरा कारण भारतीय सेना के वाहनों को अरुणाचल प्रदेश तक आसानी से पहुंचना था। 

            यह पुल काफी मजबूती से बनाया गया है इस पर भारतीय सेना के 60 टन वजनी टैंक आसानी से निकल सकते है इस पुल के निर्माण से अरुणाचल प्रदेश की सीमा रक्षा में काफी सहायता मिलेगी क्योंकि आए दिन चीन भारतीय सीमा पर आक्रमण करता रहता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।






         


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ