दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप-
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का महाद्वीप है।
दक्षिणी अमेरिका उत्तर में 13° उत्तरी अक्षांश से दक्षिण में 56° दक्षिणी अक्षांश तक एवं पूर्व में 35° पश्चिमी देशान्तर से पश्चिम में 81° पश्चिमी देशान्तर तक फैला हुआ है।
इसे भी पढ़ें।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का अधिकांश भाग उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पड़ता है क्योंकि भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से तथा मकर रेखा मध्य से गुजरती है।
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में कैरीबियन सागर और पूर्व में पनामा नहर तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं।
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का क्षेत्रफल 17,840,000 वर्ग किलोमीटर है वर्तमान में दक्षिणी अमेरिका में मुख्य भूमि पर 13 देश हैं ।
विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रेणी एंडीज पर्वत श्रेणी तथा सबसे ऊंची झील टिटिकाका झील इसी दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है पनामा जलसंधि उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में भूमध्यरेखा के समीप चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत है।
एंडीज पर्वत श्रेण की सबसे ऊंची चोटी एकांकागुआ है जो चिली में स्थित है इंडीज पर्वत श्रेणी चिली और अर्जेंटीना के मध्य सीमा बनाती है।
अमेजॉन नदी एंडीज पर्वत श्रेणी से निकलकर अटलांटिक महासागर में अपना जल गिराती है दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कंपोस्ट घास के मैदान पाए जाते हैं।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ