महाद्वीप एक विस्तृत भू-भाग का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं। महाद्वीप को व्यक्त करने के कोई स्पष्ट मापदण्ड नहीं है। पर आम राय यह है कि एक महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सके।
विश्व में कुल 7 महाद्वीप हैं जिनमें से 1 महाद्वीप उत्तरी अमेरिका महाद्वीप भी है आज हम उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में आपको बताने वाले हैं।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप-
उत्तरी अमेरिका पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में बसा हुआ है और यह पूर्णता पश्चिमी गोलार्द्ध में आता है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पूर्व में उत्तरी अंध महासागर, दक्षिण पूर्व में कैरेबियाई सागर, पश्चिम में उत्तरी प्रशांत महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर से घिरा हुआ है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की मुख्य भूमि 4 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 83 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 53 डिग्री पश्चिमी देशांतर से 168 डिग्री पश्चिमी देशांतर तक फैला हुआ है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के भूमि का आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में देशों की संख्या-
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल देशों की संख्या 23 है जिसमें सबसे बड़ा देश कनाडा है उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट मैक किनले है जो अलास्का के 'दनाली नेशनल पार्क' में स्थित है।
उत्तर अमेरिका महाद्वीप का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, जो पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में अंग्रेज़ी, स्पेनी, फ़्रान्सीसी और अन्य भाषाएं बोली जाती हैं यदि हम यहां के बड़े नगरों की बात करें तो मेक्सिको नगर, न्यूयॉर्क नगर, लास एंजेल्स, टोरंटो, शिकागो बड़े नगरों में आते हैं।
अमेरिका की खोज-
उत्तरी अमेरिका कि खोज कॉलमबस ने सन 1492 इसवीं मे कियाथा जो व्यापक रूप से यह माना जाता है, की उत्तर और दक्षिण अमेरिका का यह नाम मार्टिन वाल्डसिम्यूलर और मात्थियास रिंगमन नामक दो जर्मन मानचित्रकारों द्वारा, अमेरिगो वेस्पूची के नाम पर रखा गया, जो एक इतालवी खोजकर्ता था।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ