हम आपको यह बता दे कि पृथ्वी का 70.92% भाग जल से घिरा हुआ है या कह सकते हैं पृथ्वी पर 70.92% जल है।
पृथ्वी पर कुल पांच महासागर है इसमें सबसे बड़ा महासागर कौन सा है तथा इनका क्रम क्या है इन सभी की जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं इसलिए इसे जानकारी के लिए पूरा पढ़िए।
विश्व में कुल कितने महासागर हैं?
विश्व में कुल पांच महासागर है जो नीचे दिए गए हैं।
1. प्रशांत महासागर
विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है।
2. अटलांटिक महासागर
विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर अटलांटिक महासागर है।
3. हिंद महासागर
तीसरे नंबर का सबसे बड़ा महासागर हिंद महासागर है।
4. आर्कटिक महासागर
आर्कटिक महासागर विश्व का चौथा सबसे बड़ा महासागर है।
5. अंटार्कटिका महासागर या दक्षिणी महासागर
अंटार्कटिक महासागर पांचवें नंबर का महासागर है।
जो विश्व का सबसे छोटा महासागर है।
*प्रशांत महासागर की जानकारी
प्रशांत महासागर यानी पेसिफिक ओशन विश्व का सबसे बड़ा महासागर तथा सबसे गहरा भी है। प्रशांत महासागर अमेरिका और एशिया को अलग करता है। इस का कुल क्षेत्रफल 63634000 वर्ग मील या 165241241 वर्ग किलोमीटर है जो अटलांटिक महासागर से दोगुने से भी अधिक है। प्रशांत महासागर में विश्व का लगभग 45.6% पानी मौजूद है।
प्रशांत महासागर उत्तर में आर्कटिक महासागर से लेकर दक्षिण में दक्षिणी महासागर तक फैला हुआ है और पश्चिम में एशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा पूर्व में अमेरिका से घिरा हुआ है।
प्रशांत महासागर पूर्व से पश्चिम लगभग 19800 किलोमीटर तथा उत्तर से दक्षिण 15500 किलोमीटर में फैला हुआ है।
प्रशांत महासागर विश्व का सबसे गहरा सागर है इसकी कुल गहराई 10994 मीटर या 36069 फुट है। उत्तर में इसकी गहराई और अधिक लगभग एक 11000 मीटर नापी गई है।
प्रशांत महासागर में विश्व के बहुत सारे रहस्यमई जीव जंतु पाए जाते हैं हम आपको बता दें कि सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल प्रशांत महासागर में पाई जाती है।
सभी समुंद्र का लगभग 70% मछलियां प्रशांत महासागर में पाई जाती हैं दुनिया का सबसे बड़ा ऑक्टोपस तथा पेंगुइन की सभी प्रजातियां प्रशांत महासागर में पाई जाती हैं।
हम आपको बता दें कि सफेद डॉल्फिन सिर्फ प्रशांत महासागर में पाई जाती है।
प्रशांत महासागर अमेरिका से एशिया, ऑस्ट्रेलिया को अलग करता है इसके पश्चिमी किनारे पर जापान, हिनेशिया, फिलीपींस जैसे बहुत सारे द्वीप हैं। इस महासागर के अंदर अब तक 25000 द्वीप खोजे जा चुके हैं। अमेरिका ,कनाडा ,जापान, चीन ,फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया सहित लगभग 55 देश प्रशांत महासागर की सीमा पर स्थित है।
प्रशांत महासागर के जल का आयतन लगभग 710000000 घन किलोमीटर है।
आशा करता हूं दोस्तों आपको जानकारी अच्छी जानकारी मिली होगी इसी प्रकार की जानकारी के लिए दोस्तों हमें फॉलो करें तथा अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।
0 टिप्पणियाँ