Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गन्ना किस जिले में होता है?Uttar pradesh does most of the sugarcane in which district?

सबसे अधिक गन्ना किस जिले में होता है?
उत्तर प्रदेश के किस क्षेत्र में सबसे अधिक गन्ना होता है?
उत्तर प्रदेश में कौन-कौन से जिले सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करते हैं?
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना


इन सभी सवालों का जवाब हम आपको नीचे बताने वाले हैं इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना।

उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में पहले स्थान पर आता है लेकिन यही चीनी उत्पादन के क्षेत्र में महाराष्ट्र का नाम आता है। यदि हम भारत की बात करें तो भारत दूसरे स्थान पर आता है तथा पहले स्थान पर ब्राजील का नाम आता है।

हम आपको बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गंगा यमुना क्षेत्र के किनारे उत्तर प्रदेश राज्य की लगभग 65% गन्ना उत्पादन किया जाता है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन करने वाले जिलों में सबसे पहला स्थान शामली, दूसरे स्थान पर मेरठ, तीसरे स्थान पर बुलंदशहर तथा इसके अलावा सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद आदि क्षेत्र में सबसे अधिक गन्ना उत्पादन होता है।

उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करने वाला जिला शामली है।


1.शामली- शामली जिले में उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे अधिक गन्ना उत्पादन किया जाता है।

शामली जिले के किसानों की मेहनत और जागरूकता के कारण ही शामली जिले ने गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। 

इस जिले के किसान सरकारी योजनाओं के साथ- साथ समय से खेतों में खाद, दवा ,सिंचाई आदि करते हैं।

शासन के द्वारा औसत उपज में शामली जिले को सबसे अधिक गन्ना उत्पादन में अव्वल बताया है 
शामली जिले जिले का गन्ना उत्पादन में औसत उपज 962.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहा हैै।

यह रिकॉर्ड बनाने में किसानों की मेहनत और जागरूकता सबसे अहम भूमिका है तथा इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का भी योगदान रहा है।

2. मेरठ- यदि हम मेरठ की बात करें तो मेरठ उत्तर प्रदेेश का दूसरा सबसेेेेे अधिक गन्ना उत्पादन करने वाला जिला हैै। इस जिले का औसत उपज 927.12 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है।

मेरठ जिले को दूसरा स्थान लाने में किसानों की मेहनत एवं जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ भी जिन किसानों का मनोबल ऊंचा करता है।


3. बुलंदशहर - उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर जिला गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर आता है। शासन द्वारा औसत उपज जारी करने के बाद इस जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है इस जिले का औसत उत्पादन
896. 32 कुंटल प्रति हेक्टेयर है।


गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में 10 महत्वपूर्ण जिले

यदि हम उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में भारत का सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करने वाला राज्य है।

उत्तर प्रदेश के 10 सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करने वाले राज्यों का क्रम इस प्रकार है।

1. शामली              962.12 क्विंटल प्रति हैक्टेयर
2. मेरठ।                 927.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
3. बुलंदशहर          896.32
4.बागपत                866.40
5.मुजफ्फरनगर        864.08
6.लखीमपुर             863.40
7.बिजनौर                859.52
8.गाजियाबाद            852.08
9.अमरोहा                 842.52
10.हापुड़                  836.24

आशा करता हूं दोस्तों आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी किसी भी तरह की जानकारी के लिए हमें फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ